♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मेरा युवा भारत गाज़ीपुर युवा karykram एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में DAV कॉलेज में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती*  

GRNews Network & YouTube news chainal        editor in chief Ved prakash Srivastava

गाजीपुर 03 अक्टूबर, 2026 (सू0वि0)- मेरा युवा भारत, गाजीपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती डीएवी इंटर कॉलेज के प्रांगण में श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर आयोजित निबंध, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से गांधी जी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता तथा शास्त्री जी के सादगी, ईमानदारी, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के विचारों को प्रस्तुत किया। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता एवं साक्षरता पर आधारित नाट्यमंचन भी प्रस्तुत किया गया, जिसके माध्यम से समाज को जागरूकता एवं सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एवं समाजसेवी सरोज कुमार राय ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। गांधी जी ने सत्य और अहिंसा को अपने जीवन का आधार बनाकर देश को स्वतंत्रता के मार्ग पर आगे बढ़ाया, वहीं शास्त्री जी ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के माध्यम से सार्वजनिक जीवन में उच्च आदर्श स्थापित किए। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को इन महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने चरित्र का निर्माण करना चाहिए। स्वच्छता, शिक्षा, अनुशासन और सामाजिक सेवा को जीवन का हिस्सा बनाकर ही हम एक सशक्त और जागरूक समाज बना सकते है। मेरा युवा भारत, गाजीपुर के जिला युवा अधिकारी आदर्श ने कहा कि गांधी जयंती हमें सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और आत्मअनुशासन का संदेश देती है, जबकि शास्त्री जयंती सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि मेरा युवा भारत का प्रयास है कि जनपद के युवाओं को रचनात्मक, सामाजिक एवं राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ा जाए। प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं की प्रतिभा को मंच देने के साथ-साथ उनमें नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित की जा रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने विद्यालय और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने तथा शिक्षा एवं जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. हरिशंकर ने अपने ओजपूर्ण उद्बोधन में कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी का जीवन त्याग, तपस्या, सादगी और राष्ट्रसेवा की मिसाल है। गांधी जी ने सत्य और अहिंसा को अपना हथियार बनाकर विश्व को नई राह दिखाई, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने अपने आचरण से यह सिद्ध किया कि महानता पद या संपत्ति।षों के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में अनुशासन, परिश्रम, ईमानदारी और राष्ट्रप्रेम को स्थान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही आने वाले भारत के निर्माता हैं। मेरा युवा भारत, गाजीपुर के पूर्व लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन स्वयं एक खुली पुस्तक की तरह है, जिसमें सत्य, अहिंसा, आत्मसंयम और सेवा के अनेक अध्याय हैं। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने यह सिद्ध किया कि दृढ़ संकल्प और नैतिक शक्ति के बल पर बड़े से बड़े परिवर्तन की नींव रखी जा सकती है। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि साधारण जीवन से देश के सर्वाेच्च राजनीतिक पद तक पहुंचने के बावजूद शास्त्री जी ने अपनी सादगी और विनम्रता को कभी नहीं छोड़ा। उनका जीवन युवाओं को ईमानदारी, परिश्रम, अनुशासन और राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि गांधी और शास्त्री जयंती की वास्तविक सार्थकता तभी होगी जब हम उनके विचारों को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर अपने व्यवहार और दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। स्वच्छता और साक्षरता दोनों ही सामाजिक परिवर्तन के महत्वपूर्ण आधार हैं।

विद्यालय के प्रबंधक आदित्य कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को सामने लाने के लिए इस प्रकार के आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती पर आयोजित प्रतियोगिताओं एवं नाट्यमंचन ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ महान राष्ट्रनायकों के जीवन मूल्यों को समझने का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक रूप से सक्षम बनाना नहीं, बल्कि उन्हें संस्कारवान, अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। निबंध प्रतियोगिता में मैथिली ने प्रथम, सलोनी ने द्वितीय तथा सत्यम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

चित्रकला प्रतियोगिता में खुशी वर्मा ने प्रथम तथा प्रिंसी ने द्वितीय स्थान तथा मुजम्मिल ने तृतीय स्थानप्राप्त किया भाषण प्रतियोगिता में आशीष वर्मा ने प्रथम, सुहाना ने द्वितीय तथा आफरीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता एवं साक्षरता विषय पर प्रस्तुत नाट्यमंचन ने उपस्थित लोगों को सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। नाट्य प्रस्तुति में अनन्य,निधि पांडे, सुहाना, मंजिली, खुशी, माही, सुनैना एवं अनुराधा ने प्रभावी भूमिका निभाई। विद्यार्थियों के अभिनय और प्रस्तुति की उपस्थित लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता संतोष कुमार तिवारी ने प्रभावी ढंग से किया। उन्होंने गांधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कार्यक्रम को क्रमबद्ध रूप से आगे बढ़ाया। अंत में प्रवक्ता शैलेश कुमार ओझा ने सभी अतिथियों, विद्यालय परिवार, प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रांशु कुमार प्रवक्ता, उजाला श्रीवास्तव,  आंचल वर्मा भी तथा मनिहारी की एन वाई बी सहित युवा मंडल के कार्यकर्ता एवं विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रनायकों के आदर्शों को आत्मसात करने तथा स्वच्छ, शिक्षित, जागरूक एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण में योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ।

……………………..

जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्राचारित।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]