
जिला अधिवक्ता संघ कैमूर के सदस्य 82 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश सिंह को ब्रेन हेमरेज अटैक,पटना अस्पताल में हुए भर्ती*

GRNews Network & YouTube news chainal editor in chief Ved prakash Srivastava
कैमूर भभुआ । जिला अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ सदस्य 82 वर्षीय रमेश सिंह को गेट 12 सितंबर को ब्रेन हेमरेज होने से तत्काल पटना हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया उनके स्वास्थ्य में हो रहा है सुधार।
जिला अधिवक्ता संघ भगवान कैमूर के पूर्व महासचिव मंटू पाण्डेय ने बताया कि अधिवक्ता रमेश चंद्र सिंह ग्राम अवखरा थाना चैनपुर जिला कैमूर भभुआ हाल मुकाम भभुआ वार्ड नंबर 5 प्रोफेसर कॉलोनी जिनको ब्रेन हैमरेज दिनांक 12 सितंबर 2026 को हो गया था दिनांक 13 सितंबर 2026 से पटना अस्पताल में भर्ती हैं जिनका इलाज चल रहा है इलाज में लगभग चार लाख रुपया खर्च हो चुका है।
पूर्व महासचिव मंटू पाण्डेय ने बताया कि वरीय अधिवक्ता रमेश चंद्र सिंह लगभग 53 बरस से जिला अधिवक्ता संघ भभुआ कैमूर के नियमित सदस्य हैं वह जिला अधिवक्ता संघ भभुआ कैमूर के दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं 2013 में चुनाव प्रभारी भी रह चुके हैं वह लगभग 25 वर्ष तक अपर लोक अभियोजक रहे कई बैंकों के लीगल एडवाइजर भी रहे हैं।
उनके तबीयत में सुधार चल रहा है वह अभी भी पटना अस्पताल में भर्ती हैं उनके दो पुत्र अधिवक्ता है जिनमें रवि शंकर कुमार एवं आनंद कुमार दोनों पुत्र जिला अधिवक्ता संघ भभुआ कैमूर के सदस्य हैं।
वरीयअधिवक्ता रमेश चंद्र सिंह के वकालत के 50वर्ष पूरे होने पर जिलाअधिवक्ता संघ भभुआ कैमूर के सभागार में सम्मानित किया गया था।
उनका इलाज अभी भी चल रहा है जिलाअधिवक्ता संघ भभुआ कैमूर से उनका इलाज हेतु आर्थिक सहयोग अभी भी नहीं दिया गया है।
जिला अधिवक्ता संघ भभुआ कैमूर से उनका इलाज हेतु तत्काल आर्थिक सहयोग देना अति आवश्यक है।
गत 2 अक्टूबर 2026 को वीडियो कॉलिंग व्हाट्सएप के माध्यम से उनके ई पुत्र आनंद कुमार एवं सीनियर अधिवक्ता रमेश चंद्र सिंह से बातचीत हुई और रमेश चंद्र सिंह अधिवक्ता के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।








