
ग्लोबल कायस्थ कमेटी ने गांधी एवं शास्त्री को किया याद*

GRNews Network & YouTube news chainal editor in chief Ved prakash Srivastava
वाराणसी। शास्त्री उद्यान, सिगरा में देश के पूर्व प्रधानमंत्री व भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री की व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के पावन अवसर पर उनके कृतियों को याद कर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता शशिकांत श्रीवास्तव संस्थापक ग्लोबल कायस्थ कमेटी व संचालन शिव कुमार सिन्हा अधिवक्ता ने किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम शास्त्री विद्यालय स्थित पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया व उनकी यादों में नारे लगाए गए तथा अधिवक्ता समाज के प्रबुद्ध जनों का स्वागत भी किया गया। संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए ग्लोबल कायस्थ कमेटी के संस्थापक शशिकान्त श्रीवास्तव ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री का जीवन सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। उनका जय जवान जय किसान का नारा आज भी हर भारतवासी को देशसेवा के लिए प्रेरित करता है। शिवजी सिन्हा (अधिवक्ता) ने कहा “शास्त्री ने 1965 के युद्ध में देश को एकजुट कर सैन्य व किसान दोनों के मनोबल को नई ऊँचाई दी। उनकी नैतिक राजनीति और त्याग आज के युग के लिए आदर्श है।” कृपा शंकर श्रीवास्तव (अधिवक्ता) ने कहा,”देश की सेवा ही सच्ची देशभक्ति है, यह शास्त्री की सबसे बड़ी कृति है। रेल दुर्घटना पर इस्तीफा देकर उन्होंने नैतिकता की मिसाल कायम की। वाराणसी के इस लाल ने दुनिया को सादगी में शक्ति का संदेश दिया।” इस अवसर शशिकान्त श्रीवास्तव (संस्थापक ग्लोबल कायस्थ कमेटी), अरविंद श्रीवास्तव शैलेंद्र श्रीवास्तव मुन्ना (पूर्व पार्षद), राजेश श्रीवास्तव गुड्डू भैया, विंध्याचल श्रीवास्तव, ज्योति कुमार श्रीवास्तव (अधिवक्ता), शशिकांत श्रीवास्तव (अधिवक्ता), कृपा शंकर श्रीवास्तव (अधिवक्ता), राजेश कुमार दुबे (अधिवक्ता), प्रमोद श्रीवास्तव (अधिवक्ता), शुभम निर्मल, शिवकुमार सिन्हा (अधिवक्ता) आशीष श्रीवास्तव उपस्थित थे।








