
*प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश दीपक भटनागर ने 30 सितंबर को ए डी जे प्रथम बलजिंदर पाल प्रभारी प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश से प्रभार ग्रहण किया

GRNews Network & YouTube news chainal editor in chief Ved prakash Srivastava
गाज़ीपुर 30 सितंबर 2026। को सिविल कोर्ट भभुआ के प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश दीपक भटनागर एडीजे प्रथम बलजिंदर पाल प्रभारी प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश से प्रभार ग्रहण कर न्यायालय में जमानत आवेदन गवाही वगैरह की सुनवाई किए।
इसके पूर्व प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश कैमूर अनुराग का पटना उच्च न्यायालय के आदेश पर दिनांक 7 सितंबर 2026 ट्रांसफर हो गया था। ट्रांसफर होने के बाद 21 सितंबर 2026 को अपना प्रभार एडीजे प्रथम बलजिंदर पाल को प्रभार दिए थे।
प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश कैमूर दीपक भटनागर इसके पहले शिवहर सिविल कोर्ट में फैमिली जज थे वहां से प्रमोशन पटना उच्च न्यायालय के आदेश पर हुआ और ट्रांसफर दिनांक 7 सितंबर 2026 को सिविल कोर्ट भभुआ में प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश कैमूर भभुआ के पद पर हुआ था।
पूर्व महासचिव मंटू पाण्डेय ने बताया कि प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश कैमूर भभुआ के पद पर दीपक भटनागर के प्रभार ग्रहण करने के बाद न्यायालय का कार्य सुचारू रूप से आज से चालू हो गया है।








