♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

80वे स्वतंत्रता दिवस पर डीएम एसपी के नेतृत्व मे चला, हर घर तिरंगा अभियान निकली विशाल एवं भव्य रैली**

GRNews Network YouTube news chainal editor in chief ved Parkash Srivastava

गाजीपुर 15 अगस्त, 2026 (सू0वि0)- 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज जनपद में ‘हर घर तिरंगा अभियान‘ के अंतर्गत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा के नेतृत्व में एक विशाल एवं भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारम्भ आडिटोरियम परिसर से जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली में जिलास्तरीय अधिकारीगण/कर्मचारीगण,पुलिस बल,एनसीसी/एनएसएस के कैडेट, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में आमजन हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

रैली आडिटोरियम परिसर से प्रारम्भ होकर शहर के प्रमुख मार्गों कचहरी, महुआबाग, विशेश्वरगंज चौराहा, मिश्रबाजार होते हुए सदर कोतवाली पर समापन हुई। सम्पूर्ण मार्ग देशभक्ति के नारों ‘भारत माता की जय‘, ‘वंदे मातरम‘ एवं तिरंगे की गूंज से गुंजायमान रहा। इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि इस रैली का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करना तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण करना है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने-अपने घरों पर गर्व के साथ तिरंगा फहराने की अपील की।

…………………………….

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]