♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

**25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार* **मोहम्मदाबाद किडनैपिंग केस में था वांछित, पुलिस पर फायरिंग के बाद पैर में लगी गोली* **तमंचा, कारतूस और अपाचे बाइक बरामद; साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

*GRNews Network YouTube news chainal editor in chief ved Parkash Srivastava

 

मोहम्मदाबाद (गाजीपुर ) : चर्चित मोहम्मदाबाद किडनैपिंग मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को सोमवार तड़के मोहम्मदाबाद और नोनहरा पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गौसपुर हवाई पट्टी के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे सीएचसी मोहम्मदाबाद में भर्ती कराया। उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और अपाचे बाइक बरामद हुई है। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

पुलिस के अनुसार, सोमवार रात मोहम्मदाबाद प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तिवारीपुर मोड़ के पास दो संदिग्ध युवक बाइक से गौसपुर की ओर जाते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो दोनों बाइक लेकर कठवा मोड़ की तरफ भागने लगे। पुलिस ने कंट्रोल रूम को सूचना देकर घेराबंदी शुरू कर दी।

गौसपुर हवाई पट्टी के पास पुलिस ने दोनों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

इनामी बदमाश की पहचान विजयी के रूप में

पुलिस ने घायल बदमाश की पहचान विजयी (34) पुत्र छोटेलाल, निवासी बढ़ईपुरा, थाना मोहम्मदाबाद के रूप में की है। पुलिस के मुताबिक, वह चर्चित मोहम्मदाबाद किडनैपिंग मामले में वांछित था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में मुकदमा दर्ज कर पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुटी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]