♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे हादसा: मृतक गश्ती कर्मी के परिवार को ₹5.01 लाख की सहायता, कंपनी देगी नौकरी व बीमा लाभ*

GRNews Network & YouTube chainal editor in chief ved Parkash Srivastava

गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले कोरल पेट्रोलिंग गश्ती दल के कर्मचारी पवन कुशवाहा के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कोरल एंड शिवा कंपनी तथा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार्यरत टोल कर्मचारियों के सहयोग से मृतक की पत्नी रूबी कुशवाहा को ₹5,01,112 (पांच लाख एक हजार एक सौ बारह रुपये) की सहायता राशि सौंपी गई।

पवन कुशवाहा की 21 जुलाई मंगलवार देर रात पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 310 किलोमीटर प्वाइंट पर ड्यूटी के दौरान एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से मौत हो गई थी। हादसे में गश्ती वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जबकि उनके साथी भानु प्रताप सिंह को मामूली चोटें आई थीं। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर वाहन कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोरल एंड शिवा कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि सहायता राशि के अलावा मृतक के परिवार को पीएफ, ईएसआई (ESI) इंश्योरेंस क्लेम सहित अन्य सभी नियमानुसार देय लाभ भी उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही परिवार के एक योग्य सदस्य को कंपनी में नौकरी देने की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।

इस दौरान कंपनी के एजीएम मनोज यादव, जीएम प्रमोद यादव, मरदह के मैनेजर मुकेश कुमार, कमलेश सिंह, विजेंद्र सिंह, अकाउंटेंट मनीष, रामलाल सहित कंपनी के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]