
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत लोकतंत्र और संविधान की जीत : सुनील राम**

*GRNews Network YouTube chainal editor in chief ved Parkash Srivastava
गाज़ीपुर।मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की शानदार जीत पर सोमवार को शहर कांग्रेस कार्यालय, सकलेनाबाद में जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की विचारधारा और संविधान बचाने के संघर्ष पर विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि “दतिया उपचुनाव का परिणाम यह साबित करता है कि भारत में लोकतंत्र की जड़ें आज भी बेहद मजबूत हैं। देश की जनता संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलना चाहती है। यह जनादेश स्पष्ट संदेश है कि देश कभी भी तानाशाही, दमनकारी नीतियों और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिशों को स्वीकार नहीं करेगा। कांग्रेस की यह जीत संविधान की रक्षा और जनता की आवाज़ की जीत है।”
एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि “दतिया की जनता ने भाजपा की अहंकारी और जनविरोधी राजनीति को करारा जवाब दिया है। जनता ने यह बता दिया है कि झूठे प्रचार, सत्ता के दुरुपयोग और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमले की राजनीति अधिक समय तक नहीं चल सकती। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार संविधान, युवाओं, किसानों, महिलाओं और गरीबों की आवाज़ बनकर संघर्ष कर रही है। दतिया की जीत पूरे देश में परिवर्तन का संदेश देने वाली जीत है और आने वाले समय में जनता इसी तरह लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के पक्ष में अपना जनादेश देगी।”
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई और पार्टी नेतृत्व के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आगामी राजनीतिक संघर्षों में पूरी मजबूती से जनता के बीच रहने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अजय कुमार श्रीवास्तव अयूब भाई राजेश विश्वकर्मा महेंद्र कुशवाहा ओम प्रकाश यादव आलोक यादव कृष्ण देव तिवारी दाउ विश्वकर्मा अजीत यादव आदि लोग उपस्थित रहे।








