
सीबीआइ ने वाराणसी रेल मंडल के सीनियर डीएमएम को को घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

GRNews Network Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेल के बनारस रेल मंडल मुख्यालय (डीआरएम आफिस) में वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक (सीनियर डीएमएम) नितिश अग्रवाल को सीबीआइ की लखनऊ टीम ने उनके आवास से 1.27 लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई रेलवे में माल की आपूर्ति करने वाले संदीप नाम के एक ठेकेदार की शिकायत पर की गई है। आवास पर परिवारीजन तो दफ्तर में कर्मचारियों से पूछताछ की बात सामने आई है। वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक नितिश अग्रवाल को गिरफ्तार करने के बाद सीबीआइ अपने साथ लखनऊ ले गई। सूत्रों के मुताबिक सीबीआइ की टीम पहले उनके आवास पर ही पहुंची। गिरफ्तार रेल अधिकारी को आज ही सीबीआइ की कोर्ट संख्या पांच में पेश करेगी। सीबीआइ टीम डीआरएम आफिस पहुंची थी, लेकिन वहां दफ्तर बंद होन के कारण बैरंग हो ली। पकड़े जाने के बाद भी सीबीआइ टीम ने गिरफ्तार रेल अधिकारी से घंटों पूछताछ की। उनसे रेलवे में की जा रही खरीद फरोख्त के बारे में विस्तार से जानकारी ली गई। आरपीएफ आगे भी इस मामले में जांच जारी रखेगी।







