♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*साइकिल यात्रा पर रोक से गरमाई सियासत, भाजपा के दबाव में प्रशासन ने नहीं दी अनुमति : सीमा राजभर*

GRNews Network & Brodcast centre, रिपोर्ट अभिषेक मधुकर*

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की प्रस्तावित समाजवादी सद्भाव साइकिल यात्रा को प्रशासन द्वारा अनुमति न दिए जाने के बाद जिले की राजनीति गरमा गई है। समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश सचिव पुनीता सिंह खुशबू और सपा नेता सुजीत साइकिल के नेतृत्व में प्रस्तावित इस यात्रा पर रोक लगाए जाने से सपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी और आक्रोश देखने को मिला। पार्टी नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए भाजपा सरकार पर राजनीतिक दबाव में प्रशासन से कार्रवाई कराने का आरोप लगाया।

साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार समाजवादी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और जनता के समर्थन से घबरा गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी डर के कारण प्रशासन के माध्यम से साइकिल यात्रा को अनुमति नहीं दी गई।

सीमा राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है और प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी लोग अभी से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं और पीडीए की सरकार बनाकर अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लें।

उन्होंने प्रदेश सचिव पुनीता सिंह खुशबू की सराहना करते हुए कहा कि वह प्रदेश की उन चुनिंदा महिला नेताओं में हैं जिन्होंने महिलाओं, युवाओं और सामाजिक सौहार्द के लिए साइकिल यात्रा निकालने का साहसिक निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण यात्रा निकालना सभी का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।

प्रदेश सचिव पुनीता सिंह खुशबू ने कहा कि समाजवादी सद्भाव साइकिल यात्रा का उद्देश्य समाज में भाईचारा बढ़ाना, महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा युवाओं को सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी के लिए प्रेरित करना था। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं के सम्मान की बात करने वाली सरकार ने ही महिलाओं के नेतृत्व में निकाली जाने वाली यात्रा को रोक दिया, जो लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि जो सरकार महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा नहीं दे सकती, वह जनता की हितैषी होने का दावा भी नहीं कर सकती। पुनीता सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि देशभक्ति का दावा करने वाले लोग स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रशेखर आजाद के सम्मान के साथ भी न्याय नहीं कर पाए हैं।

सपा नेता सुजीत साइकिल ने कहा कि यदि प्रशासन साइकिल यात्रा की अनुमति नहीं देता है तो पार्टी पीछे हटने वाली नहीं है। उन्होंने घोषणा की कि अब समाजवादी कार्यकर्ता पदयात्रा निकालकर जनता के बीच जाएंगे और सरकार की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

बैठक को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता किसी भी परिस्थिति में निराश न हों। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद स्थापित करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सरकार से जवाब मांग रही है।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पुलिस ने रोका यात्रा को तो भिड़गयीं महिलाएं जबर्दस्ती निकाली यात्रा

प्रमुख रूप से पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव, सांसद प्रतिनिधि बलराम पटेल, विधायक प्रतिनिधि आदित्य यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी सिंह यादव, ननकू यादव, पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सीमा यादव, सपा नेता मार्कण्डेय यादव, मुन्नन यादव, सदर विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद, राजेंद्र यादव, अनिल यादव सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]