♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

नीट पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पहुंचे विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह, लाठीचार्ज में घायल होने का दावा*

*GRNews Network & Brodcast centre* editor in chief ved Parkash Srivastava

गाजीपुर/दिल्ली : नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह भी शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने का दावा किया गया, जिसमें मन्नू सिंह के घायल होने की बात सामने आई है। उनके साथ मौजूद अखिलेश सिंह ‘विक्की’ ने उन्हें संभालते हुए सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। प्रदर्शन में प्रमोद यादव समेत अन्य समाजवादी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

प्रदर्शन के दौरान मन्नू सिंह ने नीट पेपर लीक प्रकरण को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस मामले से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने छात्रों की मांगों को जायज बताते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। साथ ही पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई।

मन्नू सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार इस गंभीर मामले में जवाबदेही तय करने से बच रही है। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा में शामिल लाखों छात्र और उनके अभिभावक अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं, ऐसे में सरकार को उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए ठोस कदम उठाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज उठाना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों एवं प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग किया जाना उचित नहीं है। उन्होंने सरकार से छात्रों की मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने तथा शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की अपील की

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]