
विद्यालय संस्थापक की पुण्य तिथि पर,गरीब परिवार के 15 बच्चों का निशुल्क दाखिला फ़ोटो : देवढ़ी गांव स्थित एसएस पब्लिक स्कूल में बच्ची के स्वजन को बैग देते शिक्षक।

G R News network editor in chief ved Parkash Srivastava
जमानियां (गाजीपुर) : देवढ़ी गांव स्थित एसएस पब्लिक स्कूल के संस्थापक स्व आशुतोष सिंह की पुण्य तिथि विद्यालय परिसर में मनाई गई।विद्यालय के प्रबंधक राधेश्याम सिंह सहित शिक्षक व छात्र छात्राओं ने पुष्प अर्पित किया।वही इस अवसर पर विद्यालय में असहाय व गरीब परिवार के 15 बच्चों का निशुल्क एडमिशन हुआ और उन्हें कॉपी किताब व बैग भी वितरण हुआ।प्रबंधक ने बताया कि पूरे वर्ष इन छात्रों निशुल्क पढ़ाई करेंगे।भाजपा नेता अमित सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने के लिए स्व आशुतोष सिंह ने विद्यालय की स्थापना की थी।उनके आदर्शों व विचारों को विद्यालय परिवार आत्मसात कर अग्रणी शिक्षण संस्थान बना हुआ है।










