♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत : दयालु

G R News network editor in chief ved Parkash Srivastava

दिलदारनगर (गाजीपुर)।

भारतीय जनता पार्टीविधानसभा जमानियां का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन बुधवार को जमानियां रोड स्थित एक मैरिज लॉन में आयोजित हुआ। सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों, सेक्टरों और बूथों की संगठनात्मक संरचना पर गहन विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों तथा बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया।चेयरमैन अविनाश जायसवाल ने बुके देकर मंत्री का स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा की

वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पार्टी कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत है। आज केंद्र और प्रदेश में अगर हमारी सरकार है, तो यह कार्यकर्ताओं के अनवरत परिश्रम की बदौलत ही संभव हुआ है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं और पात्र लोगों को लाभ दिलाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। देश व प्रदेश की की सरकार में विकास का रफ्तार तेजी से बढ़ा है।उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा का जिक्र करते हुए कहा कि गाजीपुर में विकास की गंगा उन्हीं के प्रयासों से बहा है।

पारस नाथ राय, पूर्व विधायक सुनीता सिंह, पंकज राय, जयप्रकाश सिंह, माया सिंह, नपा अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, दिनेश प्रधान, राजेश राय, बीके त्रिवेदी, अमित सिंह, दिनेश अकेला और हरदेव कुशवाहा सहित भारी संख्या में सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहे। अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश जायसवाल तथा मंच संचालन जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]