♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

सुल्तानपुर में एसएस देव स्कूल के खिलाड़ियों ने जीता रजत पदक फ़ोटो : एसएस देव पब्लिक स्कूल में कप के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी।

G R News network editor in chief ved Parkash Srivastava

जमानियां (गाजीपुर) :सुल्तानपुर जनपद के तबीश पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर 2026 खो-खो (बालक) चैंपियनशिप में एसएस देव पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक अपने नाम किया।गुरुवार को विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। प्रबंधक सुभाष कुशवाहा व प्रिंसिपल सुनीता ने विजेता खिलाड़ियों तथा टीम के कोच शानू को माल्यार्पण कर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।इस प्रतियोगिता में 25 जनपदों के 125 सीबीएसई बोर्ड विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया था।

एसएसदेव पब्लिक स्कूल की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासित खेल, उत्कृष्ट रणनीति और शानदार टीमवर्क का प्रदर्शन करते हुए लगातार जीत दर्ज की और फाइनल में अपनी जगह बनाई। फाइनल मुकाबला सरस्वती मंदिर पब्लिक स्कूल से हुआ।दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर अंत तक रही। शानदार संघर्ष के बाद एसएसदेव पब्लिक स्कूल की टीम ने रजत पदक हासिल किया। प्रबंधक ने खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है।साथ ही शिक्षा के साथ-साथ खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन भी सफलता की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाता है।यह खिलाड़ी भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नाम रोशन करेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]