
कोतवाली भुड़कुड़ा पुलिस ने खुद की पुत्री को जहर देकर हत्या करने वाली एक अभियुक्ता को किया गिरफ्तार।*

GRNews Network Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर।- 1 जुलाई ।गत दिनांक 22.06.2026 को वादिनी पुष्पा देवी पत्नी महेंद्र यादव द्वारा थाना भुड़कुड़ा पर सूचना दी गई कि उसकी पुत्री मुस्कान जिसे नमन पुत्र वीरेंद्र द्वारा आत्महत्या के लिए प्रेरित करना, जिससे उसकी पुत्री द्वारा कुछ जहरीला पदार्थ खा लेना जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई, उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना भुड़कुडा पर मुकदमा अपराध संख्या 150/ 26 धारा 108 बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भुड़कुड़ा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त की विवेचना के क्रम में बाद साक्ष्य संकलन तरमीम धारा 103(1)/123 बीएनएस से सम्बन्धित, अपनी खुद की पुत्री मुस्कान को जहर देकर हत्या करने से सम्बन्धित वांछित अभियुक्ता/मुकदमा उपरोक्त में वादिनी 1. पुष्पा पत्नी महेन्द्र यादव उम्र करीब 43 वर्ष निवासी ग्राम घटारो थाना भुडकुडा जनपद गाजीपुर को घर के पास से दिनांक 01.07.2026 को गिरफ्तार किया गया जिसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*अभियुक्ता का विवरण*-
1. पुष्पा पत्नी महेन्द्र यादव उम्र करीब 43 वर्ष निवासी ग्राम घटारो थाना भुडकुडा जनपद गाजीपुर
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*-
1- उ०नि० रणजीत कुमार सिंह थाना कोतवाली भुड्कुड़ा जनपद गाजीपुर।
2- का० आशुतोष वर्मा व म०का० मानसी सैनी थाना कोतवाली भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर।
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*







