
*स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित साई बाबा स्वयं सहायता प्रेरणा कैंटीन का जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने फीता काट कर किया उद्घाटन

*GRNews Network Brodcast centre editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर 27जून, 2026। (सू0वि0)- जनपद में महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने गत 23जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विरनो में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित ‘‘साईं बाबा स्वयं सहायता प्रेरणा कैंटीन‘‘ का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस कैंटीन का संचालन स्थानीय स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जाएगा। इसके माध्यम से अस्पताल आने वाले मरीजों, तीमारदारों एवं स्टाफ को स्वच्छ, पौष्टिक एवं किफायती भोजन उपलब्ध होगा। यह पहल न केवल मरीजों को बेहतर सुविधा देगी, बल्कि समूह की महिलाओं को स्वरोजगार का स्थायी साधन भी उपलब्ध कराएगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारीगण एवं समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं। जिलाधिकारी ने महिलाओं की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने की रीढ़ हैं। इस प्रकार की पहलें ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगी।
…………………………………..
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचारित।








