♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण इकाई का निरीक्षण कर नवजात बच्चों को वितरित किए कपड़े, खिलौने एवं आवश्यक सामग्री प्रदान किये

,GRNews Network YouTube news chainal editor in chief Ved prakash Srivastava

गाजीपुर 11 सितम्बर, 2026 (सू0वि0)- किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान मजिस्ट्रेट श्रीमती अर्पिता सिंह एवं जिला सेवायोजन अधिकारी गौरव सिंह द्वारा आज राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण इकाई का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा इकाई में आवासित अज्ञात नवजात बच्चों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वच्छता एवं देखभाल से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। इस अवसर पर किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान मजिस्ट्रेट श्रीमती अर्पिता सिंह एवं जिला सेवायोजन अधिकारी गौरव सिंह   द्वारा नवजात बच्चों को आशीर्वाद स्वरूप कपड़े, खिलौने एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। उन्होंने बच्चों के प्रति स्नेह एवं आत्मीयता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दत्तक ग्रहण इकाई में बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इकाई में आवासित बच्चों की देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा बच्चों की सुरक्षा, पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही बच्चों के लिए निर्धारित सभी मानकों एवं शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

इस दौरान किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य श्रीमती माया सिंह, पेशकार नीरज, पेशकार सुरेंद्र, चाइल्ड हेल्पलाइन के को ऑर्डिनेटर संतोष कुमार सिंह तथा राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण इकाई की अधीक्षिका श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव, श्रीमती रागिनी सिंह, श्रीमती जूही राय सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

…………………………………………

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]