
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दिनेश कुमार की अध्यक्षता जिला सैनिक बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न अपर जिलाधिकारी ने किया पिछली बैठको की कार्यवाही की समीक्षा*

GRNews Network Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर 21 अप्रैल, 2026 (सू0वि0)- अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुयी। बैठक की कार्यवाही विंग कमांडर मो० निशात अफजल (अ०प्रा०) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, गाजीपुर के सम्बोधन से प्रारंभ हुआ। बैठक में अपर जिलाधिकारी द्वारा पिछली बैठकों के आवेदन पत्रों के निस्तारण की समीक्षा की गयी। समीक्षा उपरान्त यह पाया गया कि जनवरी महीने से मार्च तक कुल 24 आवेदन पत्र प्राप्त हुये थे। जिसमें 11 आवेदन पत्रों का निस्तारण की आख्या प्राप्त हो चुकी है। 6 प्रकरण शस्त्र एवं 7 प्रकरण दूसरे विभाग का निस्तारण लम्बित है। अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) द्वारा यह निर्देश दिया गया कि जिन प्रकरणों की आख्या प्राप्त नहीं हुई है, उन सारे प्रकरणों को आई०जी०आर०एस० पोर्टल पर सम्बंधित विभाग के नाम से प्रकरण दर्ज करा दिया जाय। बैठक में कुल 11 प्रार्थना पत्र पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के द्वारा दिया गया। जिसके निस्तारण हेतु अपर जिलाधिकारी द्वारा सम्बंधित विभाग को भेजने का निर्देश दिया गया। बैठक में 20 पूर्व सैनिक एवं उनके आश्रित उपस्थित थे। पूर्व सैनिकों के द्वारा ई०सी०एच०एस० अस्पताल में होने वाली विभिन्न समस्याओं के बारे में ले० कर्नल संजय खान को अवगत कराया और अनुरोध किया कि इन समस्याओं का त्वरित रूप से निस्तारण किया जाय ताकि पूर्व सैनिकों को चिकित्सकीय सुविधा सुचारू रूप से मिल सके। बैठक का समापन जिला सैनिक बन्धु बैठक का समापन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, गाजीपुर ने अपने सम्बोधन से किया।

……………………………..







