♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*प्रेमी संग मिलकर कराया पति की हत्या, प्रेमी और पति दोनों अभियुक्त* गिरफ्तार*

G R News एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव

गाजीपुर । प्रेम प्रसंग और समूह का उधार पैसा न चुकाने को लेकर पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति की गला रेत कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने आला कत्ल के साथ प्रेमी संग पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बात का खुलासा एसपी ओमवीर सिंह ने अपने कार्यालय में प्रेसकांफ्रेन्स कर किया है। बता दें कि गाजीपुर के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सिऊरा बहादुरगंज के पास 2 जून को ईंट भट्ठे पर डबलू राम नाम के सख्स की गला रेत कर हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया था। पुलिस ने हत्या मामले में आज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हत्या का खुलासा करने में जुटी हुई थी। मामले में आज एसपी ओमवीर सिंह ने अपने कार्यालय में हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सिऊरा बहादुरगंज के पास राकेश यादव के ईंट भट्ठे पर अपनी पत्नी उषा के साथ डबलू राम पुत्र स्व चंद्रजीत राम निवासी इसहाकपुर थाना हलधरपुर जनपद मऊ हालपता ग्राम बस्ती बहरवार थाना हलधरपुर जनपद मऊ का रहने वाला था जो मजदूरी का काम करता था। पुलिस के पूछताछ में मृतक की पत्नी उषा ने बताया कि अभियुक्त अभिषेक कुमार पुत्र कमला प्रसाद निवासी कन्हौरा खुर्द थाना बरेसर जनपद गाजीपुर से प्यार करती थी तथा उसी के साथ रहना चाहती थी। इसके अतिरिक्त उसने समूह से काफी पैसे लाखो रुपये उधार लिए थे जिसे वह चूकाना नही चाहती थी । उसके प्रेमी ने उसे बताया कि समहू द्वारा लिये गये पैसे यदि पत्नी या पत्नी में किसी एक की मृत्यु हो जाती है तो पैसा वापस नही करना पड़ता है ।  इसलिए दोनो ने मिलकर मृतक डब्लू राम की हत्या की योजना बनायी । जिससे डब्लू के मरने के बाद अभियुक्ता ऊषा उपरोक्त को समूह का लिया हुआ पैसा भी नही जमा करना पडेगा ।य और पति के मरने के बाद वह अपने प्रेमी के साथ आराम से रह सकती है । योजना अनुसार 2 जून 24 की रात्रि में दोनों ने मिलकर डब्लू राम की हसिया से हत्या कर झाड़ी में छुपा दिया था, पकड़े गए आरोपियों की निशान देही पर ईट भठे के पास झोपड़ियों से आला कत्लको बरामद किया गया। फिलहाल दोनों के खिलाफ विधि कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]