
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम के अंतर्गत सोमनाथ मंदिर पर प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष एवं पुनरुद्धार के 75 वर्ष पूर्ण होने पर महादेवा शिव मंदिर में प्रथम स्तंभ का आयोजन**

GRNews Network Brodcast center editor in chief Ved prakash Srivastava
गाजीपुर 19 अप्रैल, 2026 (सू0वि0)- ‘‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व‘‘ सोमनाथ मन्दिर पर हुए प्रथम आक्रमण के 1000 एवं मन्दिर के पुनरूद्धार के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन 08 से 11 जनवरी, 2026 के मध्य सोमनाथ, गुजरात में किया गया जिसमें मा0 प्रधानमंत्री जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मा0 गृहमंत्री, भारत सरकार की अध्यक्षता में आहूत बैठक में निर्णय लिया गया कि जनवरी, 2026 से 11 जनवरी, 2027 तक सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के सहयोग से जन भागीदारी के साथ वर्ष पर्यन्त किया जाए।सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का स्मरणोत्सव मुख्यतः 02 स्तम्भों (आयोजन व यात्रा) के माध्यम से परिकल्पित किए जाने का निर्णय भारत सरकार द्वारा लिया गया।
प्रथम स्तम्भ आयोजन स्थानीय स्तर पर आयोजित किया गया। जिस क्रम में आज जनपद गाजीपुर के बड़ा महादेवा शिव मन्दिर में रूद्राभिषेक, महाआरती, दीप उत्सव व भजन आदि कार्यक्रम विधि- विधान पूर्वक किया गया। जिसमंे विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह ‘चंचल‘, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा ओमप्रकाश राय, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, सूचना अधिकारी राकेश कुमार सह परिवार सहित, सहायक पर्यटक अधिकारी रामकुमार मौर्य द्वारा विधि-विधान के साथ पूजा अर्चन कर जनपद वासियों के लिए सुख एवं समृद्धि की कामना की गयी। इस दौरान लखनऊ मुख्यालय से सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के कार्यक्रम का शुभारम्भ मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने किया जिसका महादेवा मंदिर परिसर मे लाईव प्रसारण देखा व सुना गया । इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि/रा0 दिनेश कुमार, उपजिलाधिकारी सदर रविश गुप्ता, विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि प्रदीप पाठक, मन्दिर के पुजारी एवं अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
…………………………







