
*बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही हैं****धर्मेंद्र यादव**

G R News network editor in chief ved Parkash Srivastava
गाज़ीपुर।समाजवादी पार्टी के आज़मगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव आज गाज़ीपुर पहुंचे। वे सैदपुर विधायक अंकित भारती के विवाह उपरांत उन्हें आशीर्वाद देने उनके आवास पर पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने विधायक दंपती को बधाई दी और मीडिया से बातचीत भी की।
धर्मेंद्र यादव ने कहा, “हमारे विधायक अंकित भारती को बधाई देने आया हूं, और हमारे साथ बहुत सारे साथी भी आए हैं।”
गोरखपुर सांसद रवि किशन को जान से मारने की धमकी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को उन्हें उचित सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए। वहीं, स्वामी प्रसाद मौर्य के जय श्री राम नारे वाले बयान पर उन्होंने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
बिहार चुनाव को लेकर धर्मेंद्र यादव ने कहा कि 14 नवंबर को बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है, और वहीं से ऐतिहासिक परिवर्तन की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश उस परिवर्तन को और गति देगा और 2027 में समाजवादी पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।
उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता एकतरफा इंडिया गठबंधन के साथ है, जबकि एनडीए की सभाओं में भीड़ नहीं जुट रही है। इसके विपरीत, अखिलेश यादव के प्रचार से बिहार में जबरदस्त माहौल बन चुका है।







