♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बैटरी कार पर लगेज रेट विधि के विरुद्ध* • *राष्ट्रीय कुली मोर्चा का मांग पखवाड़ा 17 अप्रैल से* * • *24 अप्रैल दिल्ली राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे कुली प्रतिनिधि*

*GRNews Network Brodcast centre editor in chief Ved prakash Srivastava

वाराणसी , 13 अप्रैल 2026, रेलवे द्वारा स्टेशनों पर यात्रियों के सामान ढोने का काम कुली संवर्ग के लिए निर्धारित किया गया है। इसके लिए बाकायदा रेलवे कुलियों की नियुक्ति करता है और इस काम के लिए रेट भी निर्धारित करता है। ऐसे में यात्रियों के सामान ढोने के कार्य को बैटरी कार को देना और उन पर लगेज रेट 30 रूपए लिखवाना रेल मंत्रालय द्वारा दिए शासनादेशों का तो उल्लंघन है ही साथ ही यह पूरी कार्रवाई विधि के विरुद्ध है। इसका राष्ट्रीय कुली मोर्चा चौतरफा विरोध करेगा और प्रधानमंत्री, रेल मंत्री, राजनीतिक दलों के प्रमुखों और सांसदों को पत्रक दिया जाएगा। 17 अप्रैल से कुली मोर्चा मांग पखवाड़े की शुरुआत करेगा और 24 अप्रैल को रेल मंत्रालय में जाकर पत्रक देगा। यह निर्णय राष्ट्रीय कुली मोर्चा की राष्ट्रीय वर्चुअल बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कुली मोर्चा के नेशनल कोऑर्डिनेटर राम सुरेश यादव ने किया और संचालन राहुल कुमार ने किया।

बैठक में कहा गया कि एक तरफ रेलवे मंत्रालय के अधिकारियों ने कुली मोर्चा के राष्ट्रीय नेतृत्व को लिखित रूप से सूचित किया कि स्टेशनों पर संचालित बैटरी कार और कार्यरत कुली एक दूसरे के पूरक हैं। यानी बीमार, विकलांग, असहाय और वृद्ध लोगों को लाने ले जाने का कार्य बैटरी कार करेगी और सामान ले जाने का कार्य कुली करेंगे। वहीं कॉर्पोरेट घरानों और सरकार समर्थित ठेकेदारों को मदद करने के लिए स्टेशनों पर यात्री लगेज ले जाने का काम भी बैटरी कार को सौंपा जा रहा है। जो कुलियों की आजीविका पर सीधे तौर पर हमला है। यदि सरकार हजारों कुलियों के आजीविका को छीनने पर आमादा है तो उसे कुलियों के जीवन सुरक्षा के लिए उन्हें रेलवे की नौकरी में समायोजित करना चाहिए और उनकी सामाजिक सुरक्षा का मुकम्मल इंतजाम करना चाहिए।

बैठक में दिल्ली के राजेंद्र भवन में भारत की विदेश व व्यापार नीति तथा कृषि, रोजगार, ऊर्जा और खाद्यान्न संकट पर 24 अप्रैल को आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सेदारी करने का निर्णय भी हुआ। कहा गया कि विश्व गुरु का दम्भ भरने वाली सरकार के कार्यकाल में भारत की साख बड़े पैमाने पर दुनिया में घटी है। अमेरिका की जी हजूरी के कारण हमें चौतरफा संकट झेलना पड़ा है। हमारी आर्थिक सम्प्रभुता दांव पर लगी है। आम आदमी काम के खोने, बेरोजगारी और महंगाई से त्रस्त है। ऐसे में राष्ट्रीय महत्व के सम्मेलन में शिरकत करने और सहयोग कर सफल बनाने की अपील भी की गई।

बैठक में संजीव कुमार, शिव प्रकाश, अरविन्द यादव, मनीष, वीरेंद्र, दिनेश, देवलाश,रामबाबू भिलाला, भवन यादव, संजय पासवान, अनिल सांवले, शेख रहमतुल्लाह, कन्हैया ग्वाल, जफर अहमद, राम महावर, कलीम मकरानी, चंदेश्वर मुखिया, राज कपूर, रामजन्म यादव, राजकुमार, अरविंद , महेंद्र कुमार, अनिल मंडल, आनंद, शिव, अरुण कुमार महतो, शेख आमिर, नदीम, राजू यादव, चंद्रपाल, शशि, रणवीर, संतोष कुमार, मूल चंद, जितेंद्र डांगी, राजू टेकम, ओम प्रकाश खींची, आदि ने अपनी बात रखी।

भवदीय
अरविन्द कुमार यादव
उत्तर प्रदेश कोऑर्डिनेटर, राष्ट्रीय कुली मोर्चा
9452073767

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]