
*जनपद में बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते डीएम एसपी ने बाढ़ से प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्र का किया निरीक्षण**

GRNews Network YouTube news chainal editor in chief Ved prakash Srivastava
गाजीपुर 22 अगस्त, 2026 (सू0वि0)- जनपद में बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा द्वारा बाढ़ प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा जमानियां क्षेत्र स्थित पक्का बलुआ घाट का निरीक्षण कर बाढ़ से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने से पूर्व ही पर्याप्त मात्रा में राहत सामग्री एवं बाढ़ से बचाव और राहत कार्यों में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्री की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके। त्तपश्चात जिलाधिकारी द्वारा सब्बलपुर कलां में कटान प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ एवं कटान से प्रभावित होने वाले लोगों के लिए पहले से ही पर्याप्त राहत सामग्री, नाव आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस दौरान उन्होने ग्राम प्रधान तथा स्थानीय लोगो से संवाद कर जानकारी भी ली। साथ ही बड़ी संख्या में पशुओं के प्रभावित होने की स्थिति को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में चारा-भूसा आदि की व्यवस्था भी पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ एवं कटान की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा किसी भी आपात स्थिति में प्रभावित लोगों को तत्काल राहत एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। प्रशासन द्वारा बाढ़ से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से बचाव हेतु लोगों को जागरूक करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान उन्होने गांव में ई-खसरा के स्थिति की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी जमानियां, तहसीलदार जमानियां सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।








