बिजली गिरने से एक परिवार के 3 लोगों की मौतः दिलदारनगर थाने के कर्मा गांव में में बाइक सवार पति-पत्नी, 7 माह के बच्चे की मौत*

GRNews Network editor in chief ved Prakash shrivtastav
गाज़ीपुर । दिलदारनगर थाना अन्तर्गत कर्मा गांव में बिजली गिरने से पति पत्नी सहित एक मासूम की मौत हो गई स्थानीय लोगों ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी मौत हो गई।
गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।
मृतकों में रवि शंकर कुशवाह (30), उनकी पत्नी सरोज (25) और 7 माह का बेटा अंकुश शामिल हैं। तीनों मोटरसाइकिल से अपनी ससुराल सरहुला गांव से वापस लौट रहे थे। वे साली के जन्मदिन समारोह में शामिल होने गए थे।
कर्मा गांव के मोड़ के पास अचानक तेज बारिश और गरजते बादलों के बीच आकाशीय बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोग तुरंत उन्हें दिलदारनगर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह घटना परिवार के लिए दोहरा झटका है। कोरोना काल में रवि शंकर के पिता महेंद्र कुशवाह की भी मृत्यु हो गई थी। रवि शंकर दिल्ली में कोचिंग चलाते थे, जबकि उनके बड़े भाई संतोष एक फैक्ट्री में काम करते हैं।







