वाराणसी जा रही 48 दर्शनार्थियों की बस अनियंत्रित होकर हुई दुर्घटनाग्रस्त 2 महिला यात्रियों की दुखद मौत 3 हालत गंभीर 32को सामान्य चोट पुलिस तत्काल पहुंची भेजा सभी को जिला हॉस्पिटल*

GRNews Network Brodcast center editor in chief Ved prakash Srivastava
गाजीपुर गत दिनांक 09.04.2026 को गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर नंदगंज थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम नैसारा के पास समय सुबह लगभग 11.30 बजे के पास दर्शनार्थियों से भरी एक टूरिस्ट बस रजि0 नं0 UP 65 QT 7176 जिसमें लगभग 48 यात्री सवार थे जो वाराणसी जा रहे थे अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई । जिसमें *02 महिला यात्रियों की दुखद मृत्यु हो गई व 35 अन्य लोग घायल हैं* (जिसमें 32 लोगों को सामान्य चोटें है व 03 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं ।) जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस बल द्वारा तत्काल जिला अस्पताल गाज़ीपुर इलाज हेतु भेजा गया ।
* सभी दर्शनार्थी महाराष्ट प्रांत के रहने वाले है ।
* घटना की सूचना पर तत्काल श्रीमान जिलाधिकारी महोदय, श्रीमान पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा मौके पर जिला अस्पताल गाजीपुर पहुँचकर घायलों से बातचीत कर हाल जाना व संबंधित को उचित इलाज हेतु निर्देशित किया गया । मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद व अन्य अधीकारी/कर्मचारीगण मौजूद हैं ।
*सादर*
*पुलिस अधीक्षक*
*जनपद गाजीपुर*
















