♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भाजपा सरकार राष्ट्रवाद के लिए काम करती है जो कहती है वह करती है ——बृजेश पाठक डिप्टी सीएम

गाजीपुर। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का हरौड़ा बाबा का स्थान अलीपुर मंदरा जखनियां के जनसभा में 1:00 आगमन हुआ। कार्यकर्ताओं ने हेलीपैड पर पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। भाजपा जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह गाजीपुर की जनता की तरफ से उनको स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनन्दन किया। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को गदा भेंट किया। जनसभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा भाजपा सरकार राष्ट्रवाद के लिए काम करती है, जो कहती है वो करती है। आज नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है, देश के जटिल मुद्दों का समाधान हो रहा है। सरकार अपने वादों को पूरी कर रही है। सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए काम कर रही है। लोगों के बीच भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। मोदी ने करोड़ों देशवासियों के सपने को साकार किया है, श्री राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। काशी कॉरिडोर सुसज्जित हो चुका है। दुश्मन देशों का मुंहतोड़ जवाब हमारी सेना दे रही है। विश्व की हम पांचवी आर्थिक व्यवस्था बन गए हैं। हर घर जल हर घर नल, फ्री अनाज, गरीबों को शौचाल jbय, आवास बिजली, गैस सिलेंडर मुफ्त मिल रहे हैं। वही उत्तर प्रदेश की सरकार , योगी”आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नए आयाम स्थापित कर रही है। सपा के राज में उत्तर प्रदेश अपराध प्रदेश बन गया था, अब योगीराज में उत्तम प्रदेश बन गया है। अराजकता, भ्रष्टाचार समाप्त हुई है, अपराधी डर के मारे कांप रहे हैं, या भाग रहे हैं। उद्यमियों का विश्वास उत्तर प्रदेश के प्रति बढ़ रहा है। बिजली, पानी, सड़क, किसानों को खाद सभी को समय मिल रहे है। नए हाईवे एक्सप्रेस वे मेट्रो सब कुछ आज उत्तर प्रदेश में तेजी के साथ बढ़ रहा है। उन्होंने सपा सरकार ने तंज करते हुए कहा जो सपा के लोग लाल टोपी पहनते हैं वह राम जन्मभूमि पर कारसेवकों पर चलाई गई गोलियों के खून के निशान को आम जनता को याद दिलाता है, उन्होंने कहा जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं होगा। बृजेश पाठक ने कहा भाजपा विकास की पहचान है 2019 और 22 में जो भूल हुई है वह दोबारा ना हो, ना हो कोई चूक ना हो कोई भूल अपना प्रत्याशी कमल का फूल। 2024 में भाजपा को जीताइए और मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाइए। जनसभा को आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल निरहुआ ने भी संबोधित किया। दिनेश लाल यादव ने कहा भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल का निशान है, और कमल लक्ष्मी जी की पहचान है। जिन जिन क्षेत्रों में जनता ने कमल किया खिलाया है वहां चौमुखी विकास हो रहा है 2024 में गाजीपुर में कमल खिलाइए और विकास को साक्षी बनाइए। निरहुआ ने दो लाइन गा कर लोगों का दिल गुगुदायाऔर भाजपा के लिए वोट मांगा। जनसभा को मंचासीन अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम व मंच पर उपस्थित लोगों में जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, जिला प्रभारी अशोक मिश्रा, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, कृष्ण बिहारी राय,राम तेज पांडेय, विजय शंकर राय, बृजेंद्र राय,मुराहू राजभर, शोभनाथ यादव, रामनरेश कुशवाहा, अभिनव सिन्हा, कालीचरण राजभर,,डा संगीता बलवंत, रामराज बनवासी, प्रवीण सिंह, दयाश”दयाशंकर पांडेय, ओमप्रकाश राय, राजेश राजभर, शशिकांत शर्मा, रघुवंश सिंह पप्पू,सरोज मिश्रा, ओमप्रकाश राम, सुशीला सोनकर, जयप्रकाश गुप्ता, ओमकार मिश्र, पंकज सिंह चंचल, सरिता अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, अवधेश राजभर, अच्छेलाल गुप्ता, सुनील सिंह, संकठा प्रसाद मिश्र,अटल सिंह,झुन्ना सिंह, विस्तारक रविप्रकाश जी, शैलेश कुमार राम, मनोज बिंद, सुरेश बिंद, विवेकानंद पांडेय, बृजेंद्र राय सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने किया।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]