♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*गाज़ीपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने समाज सुधारक, स्वतंत्रता सेनानी, उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की मनाई जयंती **लिया उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प**

GRNews Network Brodcast centre editor in chief Ved prakash Srivastava
गाजीपुर।गाजीपुर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं पीसीसी सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव ने जारी विज्ञप्ति मेंबताया है कि कैंप कार्यालय सकलेनाबाद, गाजीपुर में भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी की जयंती बड़े श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस जनों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों एवं आदर्शों को स्मरण किया।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बाबू जगजीवन राम जी के सामाजिक समरसता, समानता एवं न्याय के लिए किए गए संघर्षों को याद करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के उपरांत आरटीआई के नव नियुक्त चेयरमैन श्री विभूति राम जी का स्वागत किया गया ।
जिलाध्यक्ष सुनील राम ने अपने वक्तव्य में कहा कि बाबू जगजीवन राम जी ने समाज के वंचित एवं शोषित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। आज उनके आदर्शों की प्रासंगिकता और बढ़ गई है, लेकिन वर्तमान सरकार की नीतियां सामाजिक न्याय के मूल सिद्धांतों के विपरीत कार्य कर रही हैं।
शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि बाबू जगजीवन राम जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने समाज में बराबरी और अधिकार की लड़ाई लड़ी, लेकिन आज देश में बढ़ती असमानता और बेरोजगारी उनके सपनों को ठेस पहुंचा रही है। सरकार को उनके विचारों से सीख लेकर जनहित में कार्य करना चाहिए।
बाबू जगजीवन राम जी ने हमेशा संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया। वर्तमान समय में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर जिस प्रकार से दबाव बनाया जा रहा है, वह बेहद चिंताजनक है। कांग्रेस पार्टी उनके विचारों को आगे बढ़ाते हुए जनहित की लड़ाई लड़ती रहेगी।
कार्यक्रम में अजयकुमार श्रीवास्तव चंद्रिका सिंह हामिद अली मंसूर जैदी सतीश उपाध्याय राशिद भाई रईस अहमद विभूति राम अखिलेश यादव आलोक यादव चंद्रशेखर आर्य आरती आर्य सत्येंद्र यादव प्रकाश राय सतिंदर यादव राजेश उपाध्याय दिनेश तिवारी दिनेश सिंहा प्रदीप कुशवाहा महेंद्र कुशवाहा राहुल मोर्या आदि लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]