♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया के व्यापार मंडल भदौरा के नव नियुक्त पदाधिकारियो का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न**

GRNews Network editor in chief ved Parkash Srivastava

गाजीपुर। सेवराई तहसील क्षेत्र के एक निजी मैरिज हाल में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल भदौरा बाजार सेवराई के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहबण समारोह गरिमामयी माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह तथा विशिष्ट अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री जितेंद्र चतुर्वेदी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा मां कामाख्या के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन से की गई।संगठन की ओर से उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों का स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया। जिला उपाध्यक्ष दिनेश अकेला ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।सभा को संबोधित करते हुए विधायक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि सेवराई क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक पहचान लगातार मजबूत होती जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1939 में सेवराई के पूर्वजों ने सतरामगंज बाजार की स्थापना की थी और आज यह बाजार एक बड़ी पहचान के रूप में विकसित हो चुका है।प्रदेश संगठन मंत्री जितेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल एक राष्ट्रीय संगठन है, जिसका विस्तार 23 राज्यों और 600 विधानसभा क्षेत्रों तक है। उन्होंने व्यापारियों से संगठन के प्रति एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।आजमगढ़ मंडल उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती इसके सदस्यों की एकजुटता में निहित है। व्यापारी अपनी समस्याएं संगठन के समक्ष रखें तथा साथ मिलकर चलें तो बड़ी से बड़ी समस्याओं का समाधान संभव है।संगठन द्वारा जिन पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया, उनमें अध्यक्ष अशुतोष जायसवाल, उपाध्यक्ष बलवंत सिंह कुशवाहा, महामंत्री चंद्रशेखर मिश्रा, कोषाध्यक्ष सोनू वर्मा, संगठन मंत्री अजय जायसवाल, सचिव प्रथम शंकर गुप्ता, सचिव द्वितीय उमाशंकर श्रीवास्तव और मीडिया प्रभारी विवेक सिंह शामिल हैं।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सुभाष यादव, सतेंद्र कुमार सत्या, विपुल सिंह, पंकज गुप्ता, राकेश विश्वकर्मा सहित कई व्यापारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केदार शाह तथा संचालन डॉ. नीरजनंद ने किया

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]