
वाराणसी: प्रधानाध्यापक पर छात्राओं संग छेड़खानी का आरोप ,ग्रामीणों ने किया हंगामा, बनाया बंधक , डीसीपी वरुण जोन एसीपी रोहनिया एसीपी कैंट ने उग्र ग्रामीणों को कराया शांत*

GRNews Network Brodcast center* editor in chief Ved prakash Srivastava
वाराणसी। जिले में पिसौर स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा छात्राओं से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। आरोप लगाते हुए नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने सोमवार को विद्यालय पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने प्रधानाध्यापक को विद्यालय के अंदर बंधक बना लिया। घटना की जानकारी होते ही डीसीपी वरुणा जोन, एसीपी रोहनिया, एसीपी कैंट समेत तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। नाराज लोगों को समझाते हुए मामले को शांत कराया। इस दौरान लोग आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते रहे। आरोप है कि तीन छात्राओं के साथ प्रधानाध्यापक ने छेड़खानी की। घटना शनिवार की बताई जा रही है। कल रविवार होने की वजह से स्कूल बंद था। सोमवार की सुबह से क्षेत्र के नागरिक स्कूल के प्रधानाध्यापक का इंतजार कर रहे थे। स्कूल के प्रधानाध्यापक को आते ही सुबह 9 बजे के करीब मारपीट करते हुए उनको बंधक बना लिया और पुलिस को सूचना दी।















