♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

विश्व हिन्दू महासंघ द्वारा श्रीराम मंदिर वर्षगांठ पर भव्य शोभायात्रा व भंडारा।*

*GRNews Network & Brodcast centre* editor in chief Ved prakash Srivastava
वाराणसी। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश वाराणसी के तत्वाधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नागेश्वर प्रसाद मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष गौ रक्षा प्रकोष्ठ, विशिष्ट अतिथि रामविलास शर्मा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मौजू रहे। इस अवसर पर गौ रक्षा प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष मिथुन चंद्र डे (दादा) ने बताया कि आज श्री राम मंदिर निर्माण के द्वितीय वर्षगांठ पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, शोभायात्रा संकूलधारा पोखरा से उठकर चेतमणि चौराहा होते हुए भेलूपुर स्थित पानी टंकी के पास आकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में आगे शंखनाद करते हुए मातृशक्ति चल रही थी, पीछे डमरू दल समूह के साथ ही हनुमान की छवि धारण किए हुए कलाकार तथा डीजे के साथ श्रीराम भजन एवं नारों से पूरा मार्ग भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा के समापन स्थल पर काशी के वरिष्ठ विभूतियों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा इस मौके पर आयोजित भंडारे में 5000 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से वीरेंद्र कुमार मालु मंडल प्रभारी, रतन लाल सोनी जिला अध्यक्ष गौ रक्षा प्रकोष्ठ, शकुंतला प्रजापति मंडल अध्यक्ष मातृशक्ति प्रकोष्ठ, सीमा यादव जिला अध्यक्ष मातृशक्ति प्रकोष्ठ, प्रकाश आर्या, रामगोपाल वर्मा पार्षद, समाजसेवी सुषमा सेठ, निखिल राय, मनोज सिंह सहित सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण शामिल थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]