
**35 साल पुरानी परंपरा के निर्वहन में ,गरीबों दलित **सांसद डिंपल यादव का केक काट कर मनाया जन्मदिन* तों वनवासियों को खिचड़ी ,दही चूड़ा खिलाया एवं कंबल वितरण भी किया जन नेता विधायक ओमप्रकाश सिंह ने**मेरा दलित वनवासियों के साथ खिचड़ी मनाने व दही चूड़ा खिलाने का मुख्य उद्देश्य यह है की अमीरी और गरीबी की खाई को पाट कर वनवासी समाज को मूल धारा से जोड़ना है, राजनीति में सेवा भाव भी जरूरी है,यह संघर्ष बचपन से निभा कर इस मुकाम तक पहुंचा हूं ====ओमप्रकाश सिंह**ओमप्रकाश सिंह का यह कार्य ऐतिहासिक है, ऐसी सोच युवाओं को आत्मसात करनी चाहिए= सांसद अफजाल अंसारी*

G R News network editor in chief Ved prakash Srivastava सेवराई (गाजीपुर) : सपा विधायक ओमप्रकाश सिंह ने गुरुवार को अपने पैतृक गांव सेवराई स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में क्षेत्र के वनवासी व दलित समाज के गरीबों एवं असहायों को दही चूड़ा व खिचड़ी खिलाकर कंबल का वितरण किया।वही सांसद डिंपल यादव का केक काटकर जन्मदिवस भी मनाया।स्वास्थ्य कैंप में निशुल्क दवा भी वितरण किया गया।मुख्य अतिथि सांसद अफजल अंसारी ने कहा कि विधायक ओमप्रकाश सिंह का यह कार्य एतिहासिक है।ऐसी सोच युवाओं को आत्मसात करने की जरूरत है।परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटने के बाद भी ओमप्रकाश सिंह ने अपना सोच नहीं बदला।ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि यह कार्य 35 वर्षो से निरंतर करता आ रहा हूँ।मेरा दलित वनवासियों के साथ खिचड़ी मनाने व दही चूड़ा खिलाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि अमीरी और गरीबी की खाई को पाट कर वनवासी समाज को मुख्यधारा से जोड़ना है।राजनीति में सेवा भाव भी जरूरी है।बचपन से ही संघर्ष कर आज सभी के सहयोग से इस मुकाम पर पहुंचा हूँ।इस मौके पर विधायक वीरेंद्र यादव,मन्नू अंसारी, शौर्या सिंह विभा पाल, शोभा जायसवाल, गोपाल यादव अनिल यादव,एहसान रितेश सिंह,राहुल राज सिंह, अजय गुप्ता, शौरभ बाबा, रजनीकांत सिंह लालटू सिंह आदि रहे।संचालन मन्नू सिंह ने किया।








