♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

व्यापारियों व भाजपा नेताओं पर लगाए गए आरोपों से उबाल, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने सौंपे पांच प्रार्थना पत्र, जालसाज व धमकीबाज आरोपी पर कार्रवाई की मांग*

*GRNews Network & Brodcast centre* editor in chief Ved prakash Srivastava
जखनिया (गाजीपुर)।
भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जखनिया बाजार में तमाम जमीन की खरीद–फरोख्त को लेकर फैले विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है। खुद पर लगे आरोपों के विरोध में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, व्यापारियों और पीड़ितों का गुस्सा बुधवार को खुलकर सामने आया, जब भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने एकजुट होकर कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ पांच अलग-अलग प्रार्थना पत्र सौंपे और सख्त कार्रवाई की मांग की।
बताया गया कि जमीन के लेन-देन में हेराफेरी व धमकी देने के आरोपी व्यक्ति ने वरिष्ठ व्यापारियों और भाजपा के बड़े नेताओं पर दबंगई, माफियागिरी और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल किया, जिससे बाजार में भय व भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई। वहीं पीड़ितों का आरोप है कि उक्त व्यक्ति लगातार फोन पर धमकियां दे रहा है, सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को तोड़ चुका है और बाजार में मारपीट और अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहा है। आरोपी पर पहले से ही कई मुकदमे भुड़कुड़ा कोतवाली सहित अन्य थानो में दर्ज है।
इसी क्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा, युवा मोर्चा के विधानसभा अध्यक्ष प्रशांत सिंह, व्यापारी धर्मेंद्र चौरसिया, बाजार प्रमुख धर्मेंद्र कुशवाहा, गंगा यादव, रामकेवल यादव सहित एक दर्जन से अधिक पीड़ितों ने कोतवाल श्याम जी यादव को प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपी के खिलाफ जालसाजी व हत्या की धमकी की बेबुनियाद निराधार जैसे मामलों को झूठ ही वीडियो वायरल करने के खिलाफ आरोपी पर कठोर कार्रवाई की मांग की।
इस मौके पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने दो टूक कहा कि भाजपा नेताओं और व्यापारियों पर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह बे-बुनियाद हैं। बाजार के किसी भी व्यापारी के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा सदैव व्यापारियों की हितैषी रही है। जरूरत पड़ी तो व्यापार संगठन सड़क से लेकर प्रशासनिक स्तर तक निर्णायक लड़ाई लड़ेगा।इस मामले में पुलिस कप्तान से निष्पक्ष जाँच कर उचित करवाई की भी माँग किया।
मौके पर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय, प्रदेश संगठन सचिव अशोक गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता दयाशंकर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर, जिला प्रतिनिधि उमाशंकर यादव, महामंत्री पंकज सिंह, पीयूष सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवधेश यति, मेही जायसवाल, रामकेवल यादव, वरुण पांडेय, रामप्रताप चौहान, भोला गुप्ता, उर्मिला सिंह, शुभम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया कि यदि शीघ्र न्यायोचित कार्रवाई नहीं हुई, तो व्यापारिक हितों और सामाजिक शांति के लिए आंदोलन का रास्ता भी अपनाया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]