
*मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के नमामि गंगे तथा ग्रामीण जिला पूर्ति द्वारा जल महकता के प्रति निकाली जागरूकता रैली,मुख्य विकास अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रैली को र वाना*,

GRNews Network Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर, 16 जुलाई, 2026 (सू0वि0)- मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति के द्वारा जल महत्ता के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु भूजल सप्ताह का आयोजन करने हेतु निर्देशित किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी, आलोक प्रसाद गाजीपुर द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 16..07.2026 को परियोजना अधिकारी, द्वारा भू-जल सप्ताह के थीम जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प के साथ भू जल सप्ताह के मोटरसाईकिल रैली को अपने शुभ करकमलों द्वारा हरी झाण्डी दिखा कर रवाना किया गया। भूजल सप्ताह की मोटरसाईकिल रैली विकास भवन से उच्य प्राथमिक विद्यालय महाराजगंज एवं प्राथमिक विद्यालय महाराजगंज से अगस्ता सलामतपुर पंचायत भवन पहुँचा विद्यालय में बालक/बालिकाओं तथा पंचायत भवन में ग्राम वासियों को सहायक अभियन्ता द्वारा भूजल को कैसे संरक्षित किया जाय के सम्बन्ध में भूजल के महत्व को विस्तार पूर्वक बताया गया तथा भूजल संरक्षण हेतु शपथ दिलाया गया।








