♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा**

GRNews Network Brodcast centre editor in chief ved Parkash Srivastava

गाजीपुर, 16 जुलाई, 2026 (सू0वि0)- जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत की गयी। बैठक में परियोजना अधिकारी द्वारा योजनान्तर्गत घरों पर सोलर रूफटॉप की स्थापना लक्ष्य के सापेक्ष वर्तमान में पूर्ण कराया जा रहा है जिसमें सोलर रूफटॉप स्थापना कार्य पूर्ण होने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया, जिसके उपरान्त वर्तमान में बैंकों अत्यधिक लम्बित लोन पत्रावलियों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी को अवगत गया गया जिस पर जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित बैंक शाखाओं में लम्बित पत्रावलियों के सम्बन्ध में रोष व्यक्त करते हुए बैठक में उपस्थित जिला अग्रणी प्रबन्धक एवं समस्त बैंकों के जिला समन्वयकों को विशेष अभियान चलाकर एवं सम्बन्धित बैंक शाखाओं में सम्पर्क कर 01 माह से अधिक दिनों की लम्बित पत्रावलियों को 03 दिवस में तथा 01 माह के अन्दर की लम्बित लोन पत्रावलियों को 07 दिवस में आवश्यक कार्यवाही कर उनका डिस्बर्सल सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये गये तथा यह भी निर्देशित किया गया कि अनावश्यक किसी भी पत्रावलियों का रिजेक्शन बैंक शाखाओं द्वारा न किया जाये तथा लोन निर्गमन में बैंक शाखाओं द्वारा अनावश्यक विलम्ब अथवा हीला-हवाली करने वाले शाखा प्रबन्धकों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित बैंक मुख्यालय को पत्र प्रेषित किया जाये। जिलाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त अधिशासी अभियन्तागणों को विद्युत विभगा के अन्तर्गत इंस्पैक्शन कार्य को पोर्टल पर 03 दिवसों के अन्दर समाप्त करने तथा मीटर की स्थापना, कान्फीग्रेशन कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये। साथ ही विद्युत बिल संशोधन के कार्यों हेतु समस्त डिविजनों पर मेगा कैम्प आयोजित कर उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाये।

जिलाधिकारी द्वारा समस्त वेण्डरों को निर्देशित किया गया कि जनपद की प्रमुख सार्वजनिक जगहों यथा- तहसील भवन, नगर पालिका कार्यालय, शिक्षा विभाग के कार्यालयों एवं विद्युत वितरण खण्ड/उपखण्डों पर कैम्प के माध्यम से लोगों को योजनान्तर्गत सोलर रूफटॉप की स्थापना कराये जाने के सम्बन्ध में जागरूक करने हेतु प्रचार-प्रसार भी किये जायें। बैठक में सच्चिदानन्द तिवारी, परियोजना अधिकारी यूपीनेडा, राजदेव कुमार, जिला अग्रणी प्रबन्धक (बैंक), समस्त जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी, समस्त अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड/मीटर परीक्षण खण्ड-गाजीपुर, समस्त जिला समन्वयक राष्ट्रीयकृत बैंक, गाजीपुर, एवं अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

……………………………..

जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचारित।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]