♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मिर्जापुर: अनियंत्रित कार ट्रक में घुसी, पिता-पुत्र समेत चार की मौत

G R News network News editor Amit Srivastava

मिर्जापुर। कोहरे के कारण मिर्जापुर जनपद में प्रयागराज- वाराणसी हाईवे पर शुक्रवार की भोर में भीषण सड़क हादसा हो गया। प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रही स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क पार कर रहे चालक और खलासी को रौंदते हुए ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार पिता- पुत्र की मौत हो गई। चालक की मौके पर और खलासी की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घटना के बाद सड़क पर बिखरे शव देख लोगों के होश उड़ गए। मौके पर जिले के पुलिस अधिकारी पहुंच कर राहत बचाव कार्य में जुट गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कछवां थाना क्षेत्र के कटका हाईवे पर कार अनियंत्रित होने से हुए हादसे में कुल चार लोगों की मौत हो गई। प्रयागराज से वाराणसी जा रही कार राष्ट्रीय राजमार्ग पर कटका भारत पेट्रोलियम के समीप अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में घुस गई। जिसमें सवार पिता- पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक ड्राइवर व खलासी खाना खाने के बाद अपने ट्रक के पास जा रहे थे कि अनियंत्रित कार की चपेट में आ गए। जिससे ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे भदोही मंडलीय अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में खलासी ने भी दम तोड़ दिया। मृतकों में कार में सवार पिता श्यामकृष्ण यादव और पुत्र अनुराग यादव के साथ ही अज्ञात ट्रक ड्राइवर व खलासी शामिल हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]