♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने मनाया रामउग्रह पांडे का 54 वा शहादत दिवस* * *राम उग्रह पाण्डेय देश के रियल हीरो – प्रमोद वर्मा

*GRNews Network editor in chief ved Parkash Srivastava
स्थानीय जखनिया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में रेलवे परिसर में स्थापित महावीर चक्र विजेता शहीद राम उग्रह पांडेय का 54वां शहादत दिवस मनाया गया। वहीं भूतपूर्व सैनिकों का अंग वस्त्र देकर प्रमोद वर्मा ने स्वागत अभिनंदन किया गया। इस मौके पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा शहीद राम उग्रह पांडेय भारत पाक 1971 के युद्ध में अदम्य साहस का परिचय देते हुए उस समय के पूर्वी पाकिस्तान के सेना के कई बंकर को ध्वस्त किया और भारत को विजय दिलाई। राम उग्रह पाण्डेय पाकिस्तान सेना को रौदते हुए देश के मान, सम्मान, स्वाभिमान को उच्चा रखने के लिए खुद कंधे पर लांचर लेकर लगातार गोला दागते हुए दुश्मन के सारे बँकरो को नष्ट किया और शहीद हो गए। वर्मा ने कहा ऐसे वीर सपूत हमारे देश के सच्चे हीरो हैं, पूज्यनीय है। उन्होंने कहा अगर जिक्र हीरो का होगा तो सबसे पहले नाम वीरों का होगा। मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर ने कहा अमर शहीद बलिदानी राम उग्रह पांडेय ने अपना ही नही बल्कि परिवार देश का नाम रोशन किया। ये देश के युवाओं के आदर्श हैं। जब राम उग्रह पांडेय जैसे वीर सैनिक देश की रक्षा करते हैं, तब देश के आम नागरिक चैन से सो पाते हैं। मैं नमन करना चाहूंगा उनके माता-पिता को भी की जो जिन्होंने ऐसा वीर सपूत को जन्म दिया। पूरा परिसर राम उग्रह पांडेय अमर रहे, भारत माता की जय, वंदे मातरम से गूंज उठा। वहां उपस्थित लोगों ने शहीद प्रतिमा पर माला अर्पण कर राष्ट्रगान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, अशोक गुप्ता वीरेंद्र पांडेय, दयाशंकर सिंह, इंद्रदेव कुशवाहा, प्रशांत सिंह, भूतपूर्व सैनिक योगेंद्र यादव संतोष कुशवाहा अशोक यादव, राम कवल चौहान, संजय मौर्य, सुखराम यादव, विनय सिंह, विजय गुप्ता, धर्मेंद्र चौरसिया, शिवाकांत सिंह, राजेश जायसवाल, यशवंत चौहान, भैया जी, अंशु पांडेय सहित एनसीसी के कैडेट उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]