♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*कौशल विकास से ही सम्भव है सम्पन्नता: विधायक ओमप्रकाश सिंह*

G R News network editor in chief ved Parkash Srivastava

जमानियां (गाज़ीपुर)। स्टेशन बाज़ार स्थित हिंदू पीजी कॉलेज में गुरुवार को कौशल विकास केंद्र का भव्य शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम का संयोजन गरिमामय वातावरण में हुआ, जहाँ आयोजन समिति ने मुख्य अतिथि समेत सभी विशिष्ट अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि विधायक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि “रोज़गार ही व्यक्ति को सम्पन्न बनाता है।” उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि देश का प्रत्येक हाथ रोजगार चाहता है और कौशल विकास ही वह माध्यम है जो युवाओं को बेहतर अवसरों से जोड़कर आत्मनिर्भर बना सकता है। उन्होंने जापान का उदाहरण देते हुए बताया कि “1942 में पूर्णतः बर्बाद होने के बाद भी जापान ने कौशल विकास को आधार बनाकर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में विश्व नेतृत्व स्थापित किया। दो सौ प्रतिशत टैरिफ लगने के बाद भी जापान नहीं झुका बल्कि कौशल को हथियार बनाकर आगे बढ़ता गया।” उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति कुशल होगा, तभी वह सम्पन्न होगा और सम्पन्नता ही समाजवाद व विकास की नई कहानी लिख सकती है। शिक्षा और प्रशिक्षण ही क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हैं।
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने कहा कि “कौशल विकास केंद्र युवाओं के भविष्य निर्माण का सशक्त माध्यम बनेगा। यह केंद्र न सिर्फ युवाओं को प्रशिक्षण देगा बल्कि उन्हें रोजगार के लिए तैयार कर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।” उन्होंने यह भी कहा कि यह पहल क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगी और युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।

कॉलेज के प्राचार्य श्रीनिवास सिंह ने कहा कि “कौशल विकास केंद्र की स्थापना से कॉलेज के छात्रों को आधुनिक तकनीकों को सीखने और रोजगार के नए अवसर प्राप्त करने में अत्यंत लाभ मिलेगा।” प्रो. अखिलेश शर्मा शास्त्री ने कहा कि “आज के समय में ज्ञान के साथ कौशल अनिवार्य है। यह केंद्र युवाओं को व्यवहारिक ज्ञान देकर उन्हें प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगा।” कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. अभिषेक तिवारी ने किया। इस अवसर पर प्रबंधक लछीराम यादव, अध्यक्ष रामप्रिय राय, प्रो. अखिलेश शर्मा शास्त्री, डॉ. संजय सिंह, डॉ. अरुण कुमार, जितेंद्र पांडेय, महमूद ख़ां, सपा विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव, बबलू सिंह, प्रधान दीपक सिंह, अमित सिंह, संजय सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]