♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मनाया पुलिस स्मरण दिवस ||*

GR news network एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
वाराणसी :- 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल पहाड़िया मंडी वाराणसी मे पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर 21अक्टूबर सोमवार को पुलिस स्मरण दिवस मनाया गया आज के दिन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवाजों ने लद्दाख स्थित हॉट स्प्रिंग इलाके में 21 अक्टूबर 1959 को दिखाई गई वीरता और पराक्रम की याद को ताजा करने के लिए मनाया जाता है |

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की स्थापना दिवस 27 जुलाई 1939 को नीमच मध्य प्रदेश के क्राउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस के रूप में हुई थी समय के साथ-साथ इस बाल का कर्तव्य बढ़ता गया और उसी के अनुरूप इसका आकार भी बढ़ता गया लद्दाख के अक्साई चीन के हॉट स्प्रिंग जो की समुद्र तल से 15000 से 16000 फीट की ऊंचाई पर भारत सीमा तिब्बत पर स्थित है भारत -तिब्बत सीमा सुरक्षा के लिए अन्य बलो के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की तीसरी बटालियन की एक प्लाटून को भी सुरक्षा के लिए लगाया गया था आज ही के दिन 1959 को हॉट स्प्रिंग के दुर्गम क्षेत्र में उप निरीक्षक कर्म सिंह के नेतृत्व में 20 जवान सीमा सुरक्षा के लिए पेट्रोलिंग ड्यूटी पर तैनात थे | इस समय चीनी आक्रमणकारियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के पेट्रोलिंग टुकड़ी पर घात लगाकर स्वचालित हथियार एवं मोर्टार से हमला किया |

सहायक उप निरीक्षक करम सिंह एवं अन्य जवानों ने अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देते हुए आक्रमणकारियों का डटकर मुकाबला किया लेकिन अपने से संख्या में बहुत बड़ी चीनी टुकड़ी का सामना करते हुए बाल के 10 जवान वीरता पूर्वक लड़ते हुए शहीद हो गए और शेष बचे हुए जवानों को गिरफ्तार कर लिया गया तभी से मार्तभूमि की रक्षा में कर्तव्य निष्ठा में डटे रहे इन शहीदों की स्मृति में देश के न केवल सभी केंद्रीय बल के सभी राज्यों के पुलिस बलों द्वारा भी 21अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में 1962 में पुलिस स्मारक स्थापित किया गया जो देश के सभी पुलिस बलों के लिए शहिद स्मारक माना जाता है | 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस के कमांडेंट राजेश्वर बालापुर ने स्मृति दिवस के बारे में क्वार्टर गार्ड पर उपस्थित सभी जवानों एवं अधिकारियों को शहिद जवानों के याद में दो मिनट मौन धारण करवाया और इसके महत्व के बारे में बताया |

इस मौके पर 95 बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट
राजेश्वर बालापुरकर,उप कमांडेंट नवनीत कुमार,सहायक कमांडेंट पंकज कुमार ,सहायक कमांडेंट अभिषेक कुमार सिंह निरीक्षक प्रिंस सिंह एवं प्रवीण सिंह 95 बटालियन के जवान उपस्थित थे ||

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]