
अब सौंप दिया इस जीवन का सब भार तुम्हारे हाथों में, है जीत तुम्हारे हाथों में, है हार तुम्हारे हाथों में* –

G R News network editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर । नगसर हाल्ट रेलवे स्टेशन एवं थाना के निकट ग्राम – असांव के जायसवाल बालिका विद्यापीठ प्रांगण में विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी *श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ में संगीतमय मानस प्रवचन का आयोजन**अयोध्या की व्यास देवी आराधना रामायणी के अमृतमय मुखारविंद से रमेश व्यास एवं उनके साथी संगीतकारों द्वारा दिनांक -6 नवंबर 2025, गुरूवार से 14 नवम्बर 2025 शुक्रवार तक दोपहर 1 बजे से किया जा रहा है। उक्त कथा में देवी आराधना ने कहा कि अब सौंप दिया सब भार तुम्हारे हाथों में, है हार तुम्हारे हाथों में, है जीत तुम्हारे हाथों में का भाव जिसके हृदय में समाहित हो गया। ईश्वर के प्रति पूर्ण आस्था एवं विश्वास के साथ भक्तिभाव पूर्वक जो भी नेक कार्य करेगा। पूर्ण रूप से मानव धर्म निभाने का प्रयास करेगा। ईश्वर की कृपा से इहलोक और परलोक दोनों सही हो जायेगा।यह मानव जीवन हम-सबको ईश्वर की कृपा से मिला है।वो जब जैसे चाहेंगे रखेंगे। हमलोगों का कुछ भी नहीं है। मुट्ठी बांधे हैं,हाथ पसारे जाना है,माल खजाना सब यही रह जाना है।इस बात को सदैव ध्यान में रखकर नेक कार्य करने का प्रयास करना चाहिए।बिनु सत्संग विवेक न होई को ध्यान में रखकर अच्छे संगत में जितना समय मिले व्यतीत करना चाहिए।
पूर्व थल सेनाधिकारी अखिलेश राय के स्वागत संरक्षण में जायसवाल बालिका विद्यापीठ के प्रबंधक त्रिलोकीनाथ जायसवाल के मुख्य संयोजन में समस्त धर्मप्रेमीजनों ने अमृतमय श्रीराम कथा श्रवण का क्रम चल रहा है।
विशेष रूप से उमेशचंद्र तिवारी, ग्राम प्रधान श्रीप्रकाश तिवारी पप्पू,काशी हिन्दी विद्यापीठ के कुलसचिव एवं अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद् के संस्थापक कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक, कुंज बिहारी राय, रामप्रवेश राय,बन्धु शर्मा, दीनानाथ तिवारी,राम अवध उपाध्याय, रामगोपाल तिवारी लड्डू,शशिकांत तिवारी लुटावन सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।










