
देव दीपावली पर 8 किलोमीटर तक दीपों से जगमग होगी काशी के घाट*।

GRNews Network editor in chief ved Parkash Srivastava
वाराणसी। विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली आयोजन 2025 को लेकर पराडकर भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता मे श्री देव दीपावली एवं आरती महागमिति के अध्यक्ष बाचार्य वागीश दत्त मिश्र, उपाध्यक्ष पं. गंगाधर उपाध्याय, रजनी शर्मा, दीपक यादव (पिन्टु), एवं विक्रम गौड ने बताया कि इस वर्ष की पांच सूत्रीय थीम’ऑपरेशन सिंदूर, जाति-पंथ अनेक, हम सनातनी एक’, घाटों के देवस्थानों का संरक्षण, गौ, गंगा-गीता एवं नशा मुक्त भारत अभियान को समर्पित होगी। इस थीम के अतर्गत घाटो पर सनातन एकता, नशा मुक्ति और राष्ट्रीय एकता के संदेश को सजावट और रंगोलियों के माध्यम में प्रदर्शित किया जाएगा।








