♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

चंदौली: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कलेक्‍ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी की मौत*

GRNews network Digital Media editor in chief ved Parkash Srivastava

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के पचफेड़वा हाईवे पर बुधवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चंदौली कलेक्ट्रेट कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी कृष्ण कुमार श्रीवास्तव (58) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई। बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार श्रीवास्तव लंबे समय से वाराणसी के महमूरगंज आकाशवाणी के पास एक निजी फ्लैट में रह रहे थे। रोजाना ड्यूटी के लिए चंदौली आते-जाते थे। बुधवार की शाम भी मोटरसाइकिल से ड्यूटी के बाद वाराणसी जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कृष्ण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडेय ने घायल अधिकारी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष अनिल पांडेय ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि दुर्घटना में शामिल वाहन तेज रफ्तार से गुजर रहा था, घटना के बाद मौके से भाग गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जिससे वाहन और चालक की पहचान की जा सके। घटना की सूचना मिलते ही परिजन वाराणसी से चंदौली जिला अस्पताल पहुंचे। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि कृष्ण कुमार रोजाना इसी मार्ग से दफ्तर जाते थे और हादसे के वक्त भी वह सामान्य रूप से लौट रहे थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]