♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भाजपा विधानसभा जखनिया की बैठक में 31अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी हेतु आठ किलोमीटर पदयात्रा का प्रारूप तैयार।*

GRNews network । Editor in chief ved Parkash Srivastava

स्थानीय जखनिया। भारतीय जनता पार्टी जखनिया विधानसभा की बैठक सन साइन स्कूल पर संपन्न हुई। विधानसभा की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की चर्चा की गई जिसमें प्रमुख रूप से 31अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल 150वीं जन्म जयंती पर रन फॉर यूनिटी व हर विधानसभा में 8 किलोमीटर पदयात्रा का प्रारूप तैयार किया। मुख्य अतिथि जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि आने वाली पीढ़ियां लौह पुरुष व अपने महापुरुषों के इतिहास को बखूबी जाने। सर्वप्रथम लौह पुरुष ने ही देश को एक सूत्र में पिरोया था और एक भारत श्रेष्ठ भारत का नारा दिया था। वहीं जखनिया विधानसभा के रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता लालगंज जिले के पार्टी प्रभारी डॉ मुराहू राजभर को पुनः उत्तर प्रदेश पिछड़ा आयोग का सदस्य बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा डॉ मुराहु राजभर पार्टी के लिए पूर्ण रूप से अपना जीवन समर्पण कर दिया। संगठन में कोई भी जिम्मेदारी को उन्होंने बखूबी निभाया जिसका परिणाम है की उत्तर प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनको पुनः पिछड़ा आयोग का सदस्य बनाया है, यह हम सभी जखनिया क्षेत्र के लोगों के लिए गौरवपूर्ण पल है। डॉ मुराहु राजभर दिन प्रतिदिन इसी तरह ऊंचाईयों को छुवे यह हम सभी कार्यकर्ताओं की कामना है। डॉ मुराहु राजभर स्वागत से अभिभूत दिखे और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया कहा कि पार्टी ने जो मुझे दायित्व सौपा है उसका मैं बखूबी निर्वहन करूंगा और पार्टी की नीतियों के अनुसार काम करूंगा। बैठक को भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामराज वनवासी व अनिल पांडेय ने भी संबोधित किया। इस मौके पर विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर, प्रदीप सिंह, अशोक चौहान, मृत्युंजय गुप्ता, दिनेश सिंह सिंटू, वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्रदेव कुशवाहा, लाल जी गोड़, अशोक गुप्ता, खरगू चौहान, प्रशांत सिंह, मृदुला पांडेय, मनोज यादव, श्रवण, नलनीश सिंह, पंकज सिंहा, पीयूष सिंह, हंसराज राजभर सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]