*गाजीपुर मीडिया फेडरेशन की बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार संपादक समीक्षक राजीव कुमार ओंझा के भाई व परिजनों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले दबंग व्यक्ति एवं SHO चुनार के खिलाफ मुख्यमंत्री से कार्यवाही की मांग *

GRNewsDigital Media* editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर । पूर्वांचल प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार संपादक, समीक्षक राजीव कुमार ओझा के परिजनों व भाई के साथ एक दबंग किस्म के व्यक्ति द्वारा चुनार थाने के एस एच ओ की उपस्थिति
में थाने के अंदर भी दी गई गाली गलौज व मारपीट घटना की कड़ी निंदा की गई ।घटना के विरोध में मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया जनपद गाजीपुर इकाई के पत्रकारों की एक आपात बैठक जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ,मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन, विंध्याचल मंडल के कमिश्नर एवं, डीआईजी से मांग की गई कि श्री ओझा के परिजनों के साथ गाली गलौज एवं मारपीट करने वाले दोषियों एवं, थाना प्रभारी निरीक्षक चुनार के विरुद्ध कार्यवाही की जाय।बैठक में चंद्र कुमार तिवारी अभिषेक कुमार श्रीवास्तव ,कृष्ण कुमार गुप्ता , प्रमोद कुमार सिन्हा ,वसीम रजा ,अमितश्रीवास्तव, कमाल अहमद खान , हाफिज एहसान खान, पवन कुमार मिश्रा , अहमद नवाज ,पी शर्मा आदि पत्रकार उपस्थित रहे







