♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*वरिष्ठ पत्रकार के परिजन से मनबढ़ व्यक्ति ने किया मारपीट* *थाना परिसर में किया गाली-गलौज एवं दिया जान से मारने की धमकी*

GR News network* editor in chief ved Parkash Srivastava

चुनार। नगर के उस्मानपुर मोहल्ले में बुधवार की सुबह एक सरहंग व्यक्ति द्वारा वरिष्ठ पत्रकार राजीव कुमार ओझा के परिजनों से गाली-गलौज एवं मारपीट का मामला प्रकाश में आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उस्मानपुर निवासी करन चौरसिया बुधवार को प्रातः वरिष्ठ पत्रकार राजीव कुमार ओझा के आवास के पास पहुंचा एवं घर के बाहर गाली-गलौज करने लगा।यह सुनकर उनके छोटे भाई संजीव कुमार ओझा घर से बाहर आए तो वह मारपीट पर आमादा हो गया एवं हाथापाई करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा।इसी दौरान सराय टेकौर निवासी प्रदीप कनौजिया भी धुला हुआ कपड़ा लेकर उनके आवास पर पहुंच गया एवं समझाने बुझाने का प्रयास करने लगा तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट करते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने लगा। पीड़ितों ने डायल 112 पर फोन कर मौके पर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली चुनार बुलाया लेकिन आरोपी थाने पर लगातार गाली-गलौज पुलिस की मौजूदगी में भी करता रहा,बम से उड़ा देने की धमकी थाने के भीतर हलका दरोगा राजेश राय सहित वहां मौजूद पत्रकारों ,नगरपालिका परिषद चुनार के चेयरमैन की मौजूदगी में देता रहा जिसके डिजिटल साक्ष्य उपलब्ध हैं।कानून व्यवस्था की बदहाली का इससे बड़ा प्रमाण क्या हो सकता है के एक अराजक तत्व पुलिस थाने के भीतर किसी संभ्रांत नागरिक और वरिष्ठ पत्रकार को गोली मारने बम से उड़ाने की धमकी देने का दुस्साहस करता है। गुंडागर्दी का नंगा नाच कोतवाली तक में करता रहे। संजीव कुमार ओझा की तहरीर पर तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन प्रदीप कनौजिया की तहरीर को पुलिस ने दरकिनार कर दिया। आरोपी द्वारा गाली-गलौज दिए जाने का डिजिटल साक्ष्य सोसल मीडिया पर लगातार वायरल होता रहा। पुलिस की कार्यप्रणाली पर क्षेत्रीय पत्रकारों ने सवालिया निशान लगाते हुए दोषी के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की मांग किया। घटना की जानकारी होने पर विभिन्न पत्रकार संगठनों घटना पर रोष जताया है। वरिष्ठ पत्रकार राजीव कुमार ओझा पूर्वांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष भी हैं।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]