
*गाजीपुर: करंडा थाने की कमान संभालते ही इंस्पेक्टर राज नरायन ने कहा अपराधियों और चोरों पर कसेंगे नकेल**

GRNews Network editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर। जिले के करंडा थाना क्षेत्र में अब अपराधियों समेत चोरों के लिए मुश्किल दिन शुरू हो गए हैं। बुधवार की शाम करंडा थाने की कमान संभालने वाले नए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राज नरायन ने कार्यभार ग्रहण करते ही सख्त तेवर दिखाए हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण, जनता का सम्मान, अपराधियों पर नकेल, गौकशी करने वालों पर सख्त कार्रवाई कराना पहली प्राथमिकता होगी।
*कार्यभार संभालते ही पहला संदेश जनता का सम्मान, अपराधियों पर सख्ती*:
अपने पहले ही दिन इंस्पेक्टर राज नरायन ने थाना परिसर में स्टाफ के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की और स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत को नजरअंदाज न किया जाए। उन्होंने कहा, जनता को भरोसा दिलाना हमारी जिम्मेदारी है। पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए है, और जो भी इस शांति में बाधा डालने की कोशिश करेगा, उसे इसका खामियाजा भुगतना होगा।
इंस्पेक्टर राज नरायन इससे पहले भी जिले के सुहवल थाना में करीब दो माह तक सेवा दे चुके हैं। उससे पहले जौनपुर जिले के गौरा, सुरेरी, नेवडिया, सराय ख्वाजा थाने का कमान संभाल चुके हैं वहां भी इनका कार्यकाल शानदार रहा। ये एक सख्त संवेदनशील अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में अभी हाल ही में सुहवल थाना क्षेत्र में एक बड़ी चोरी की घटना को त्वरित खुलासा कर कार्रवाई और अपराध नियंत्रण की मिसाल देखी जा चुकी है। नवागत थाना प्रभारी ने कहा कि चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा और गौकशी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी
करंडा थाना क्षेत्र के नागरिकों ने नए थाना प्रभारी का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि अब क्षेत्र में बढ़ते चोरी पर लगाम लगेगी।








