♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जिला पत्रकार समिति द्वारा हिन्दी की बिंदी ना*बिगाड़े,विषयक विचार*गोष्ठी संपन्न , पत्रकारिता गौरव सम्मान से लोग हुवे सम्मानित***

*GRNews *Network/ Brodcost center* editor in chief Ved Prakash Srivastava
गाजीपुर जिला अंतर्गत लंका क्षेत्र के तुलसी सागर सिद्धेश्वर नगर जिला पत्रकार समिति में हिन्दी की बिंदी ना बिगाड़े विषयक बौद्धिक विचार मंथन, गाजीपुर काव्य महाकुंभ एवं पत्रकारिता गौरव सम्मान समारोह का आयोजन सूर्यकुमार सिंह अध्यक्ष के प्रमुख संयोजन, कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक के संचालन में प्रोफेसर रणविजय सिंह के अध्यक्षता में मुख्य अतिथि डॉ. श्रीकांत पाण्डेय,अति विशिष्ट अतिथि द्वय कवि अमरनाथ तिवारी अमर, डॉ. व्यास मुनि राय एवं विशिष्ट अतिथि कवि कामेश्वर द्विवेदी के गरिमामयी उपस्थिति में वक्ताओं ने कहा कि हिन्दी और हिन्दुस्तान की गरिमा को गौरवान्वित रखने को हम सब हिन्दी की बिंदी ना बिगाड़े,अपना आचार विचार संस्कार को सही रखने का हर संभव प्रयास करते रहे। अर्थ के लिए अनर्थकारी कार्यों को प्रोत्साहित होने से बचाने का जिससे जितना संभव हो प्रयत्नशील रहे।
गाजीपुर काव्य महाकुंभ का शुभारंभ कवि इन्द्रजीत निर्भीक के आव हो वीणा वाली आव हंस वाहिनी, आसरा क लेले बानी थाली,हे वीणा वाली स्वर के सजा द, कवि हरिशंकर पाण्डेय ने -खबर जो भी तूं देते हो जरा मौलिक इसे रखना, खबर के हालात पर अपनी नज़र रखना, कवि कामेश्वर द्विवेदी ने -पशुता का पूर्ण अवसान चाहिए धरती पे बस इन्सान चाहिए, कवि अमरनाथ तिवारी अमर ने -कया पहचानोगे तुम उनको,जब पर्दा नायाब पड़ा है, कवि कृष्णानंद दूबे गोपाल ने -हुई कहां ग़ायब जहां दिखते इन्सान हैं, जहां देखो वहां अब अधिकांशतः दिखने लगे हैवान हैं, कवि कुमार नागेश ने -जानता हूं मैं ये हां मिलाकर बेहतर होता,पता में भी कहां तक बेहतर होता, औषधि पंडित रंगबहादुर सिंह ने -अपने भारत क महिमा जगत में महान बा, जेकर गुणगान स्पष्ट वेद औ पुराण बा, डॉ . विजय नारायण तिवारी ने -आपन लेखनी बनावट धारदार हे पत्रकार साथी, कवि विजेंद्र दुबे सैनिक ने -गिरना भी जरूरी है, औकात का पता चलता है, कवि अनिल अनिलाभ ने-सिंदूर की कीमत नाप सकता है तो जा उन चुटकी भर सिंदूर की लकीरों को नाप, कवि भगवती प्रसाद राय ने -साढ़ू के घर साढ़ू अईलन लेके फूल क झाड़ू सुनाकर श्रोताओं को लोट-पोट कर दिया। कवि बाबूलाल मानव ने कहा कि अमर शहीदों के बलिदानों को हम-सब सदैव सम्मान करें, देश द्रोहियों, गद्दारों के ग़लत मनसूबों को मिलजुलकर हम सब साफ़ करें।
पत्रकारिता गौरव सम्मान 2025 और अंग वस्त्र भेंट करके पत्रकारों एवं रचनाकारों को जिला पत्रकार समिति के अध्यक्ष सूर्य कुमार सिंह ने सम्मानित किया। स्वागत सम्बोधन में उन्होंने कहा कि किसी के सिंदूर को जो भी चूर करें,उसको मिलजुलकर हम-सब चकनाचूर करें, विकास को छोड़ जो विनाशकारी बने ऐसे तत्वों को हम सब दूर करें।
उक्त आयोजन में पूर्व विधायक रामनारायण कुशवाहा, कुंज बिहारी राय,राम प्रकाश यादव, कुलभूषण कुमार,राम प्रकाश यादव,रघुवंश नारायण राय, प्रभु नारायण चौहान, लल्लन यादव,दीपक सिंह सहित अनेकों लोगों को भी सम्मानित किया गया।
स्वागत संबोधन स्वागताध्यक्ष औषधि पंडित रंगबहादुर सिंह, जिला महामंत्री – डा.विजय नारायण तिवारी धन्यवाद आभार प्रमुख संयोजक सूर्य कुमार सिंह ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]