
**पाँच वर्ष पूर्व से शो पीस बन कर रह गया भतौरा गांव का पानी टंकी *8000-ग्रामीणों को पीने का पानी नहीं

G R News ब्यूरो चीफ महेशा नंद श्रीवस्तव
गाजीपुर जनपदके तहसील सेवराई में बारा न्याय पंचायत क्षेत्र के भतौरा गाँव मे लाखों रुपये की लागत से बने पेयजल टंकी का लाभ ग्रामीणों को नही मिल पा रहा है l जिससे करीब 8 हजार की आबादी वाला गाँव हैण्डपम्प से पानी पीने को मजबूर है स्थानीय लोगों ने बताया कि पेयजल आपूर्ति के लिए विभाग के कार्यदाई संस्था के द्वारा टंकी का निर्माण कार्य तो करीब 5 वर्ष पूर्व ही पूरा किया जा चुका है लेकिन कार्यदायी संस्था के ठेकेदार द्वारा अभी तक भूमिगत पाइप लाइन नहीं बिछाये जाने के कारण लोगों के घरों तक पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है l स्थानीय गाँव के सुरेन्द्र, सतीश राय, राजेश, गुड्डू, अरुण, बाल बचन, संजय आदि ने बताया कि कर्मनाशा नदी के तट पर होने के कारण लोगों को यहाँ हैंडपम्प से भी शुद्ध पेयजल नहीं मिल पाता है l इस सम्बंध मे स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि उपर के अधिकारियों द्वारा इसका संज्ञान लेते हुए जलपूर्ति विभाग के जिम्मेदार अधिशाषि अभियंता एवं ठेकेदार के बिरुध कार्यवाही किया जाना चाहिए l








