
*बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश स्तर पर नवाचार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के लाइव कार्यक्रम के बाद जिपा अध्यक्ष सपना सिंह ने 5टैबलेट का किया वितरण 5 अध्यापक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित **

*GRNews Network Brodcost centre editor in chief Ved Prakash Srivastava
गाजीपुर 26 मई, 2025 (सू0वि0) – माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश स्तर पर संचालित नवाचार कार्यक्रमों के संबंध में लोक भवन लखनऊ में आयोजित भव्य समारोह के अन्तर्गत आज राइफल क्लब, गाज़ीपुर में एक विशेष महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकगण, अभिभावकों तथा छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। मुख्यमंत्री जी का सीधा प्रसारण उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सपना सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य तथा जनसमूह ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से देखा। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता, निपुण भारत मिशन, डिजिटल लर्निंग, स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं शिक्षकों की भूमिका पर विशेष बल दिया। इस महोत्सव के अंतर्गत प्रत्येक विकासखण्ड से 01 निपुण विद्यालय के प्रधानाध्यापक, सबसे अच्छा समर कैम्प संचालित करने वाले 05 विद्यालय के शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रेरणा पोर्टल के डिजिटलाइजेशन हेतु राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा जनपद गाजीपुर को प्राप्त 778 टैबलेट में से 05 टैबलेट का वितरण जिला पंचायत अध्यक्ष से कराते हुए वितरण की शुरुवात की गयी।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सपना सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग गाजीपुर द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए शिक्षकों का प्रेरित करते हुए कहा कि विभाग द्वारा प्रदत्त सुविधाओं एवं सामग्रियों का अनुप्रयोग करते हुए शिक्षक अगर समर्पण के साथ शिक्षण कार्य करें तो वह दिन दूर नहीं जब जनपद में परिषदीय विद्यालयों के बच्चे जनपद को गौरन्वांवित करेंगें। बस आवश्यकता है कि बर्चा को उनकी व्यक्तिगत विभिन्नताओं के अनुसार विद्यालयों में शैक्षणिक अवसर प्रदान किया जाये। अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी शिक्षकों एवं शिक्षा मित्रों को धन्यवाद ज्ञापित किया, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण पूरे जनपद में विभिन्न चौनलों के माध्यम से देखा गया। कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर समस्त जिला समन्वयक, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त ए०आर०पी० समस्त ए०आर०जी० उपस्थित रहे।
……………………………
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रकासित।








