
*भदौरा विकास खंड में 10 मार्च 2025 को क्षेत्र पंचायत की होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में वित्तीय वर्ष 2025*2026 के विकास योजनाओं पर होगी चर्चा*

*GRNews Network editor in chief ved Prakash shrivtastav
सेवराई।भदौरा खंड विकास अधिकारी के के सिंह ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों को बैठक में आने का निर्देश दिया है। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 की प्रशासनिक कमेटी के पिछले प्रस्तावों की समीक्षा होगी। क्षेत्र पंचायत में वित्तीय वर्ष 2025-2026की कार्य योजना पर चर्चा होगी। इसमें पंचम राज्य वित्त और पंद्रहवें वित्त आयोग की योजनाएं शामिल है।प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के काम की समीक्षा होगी। बैठक में कृषि कार्यों और बीज वितरण पर भी चर्चा होगी। मनरेगा योजना की कार्य योजना श्रम बजट को मंजूरी दी जाएगी। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के कामों में भी विचार होगा। खंड विकास अधिकारी के के सिंह ने सभी सदस्यों से बैठक में जरूर आने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बैठक में विकास कार्यों को गति देने के लिए सभी की भागीदारी जरूरी है।








