
उग्र सभागार मे परिचयात्मक भित्ति चित्र, विजयानंद मिश्र मार्ग हेतु कमिश्नर से वार्ता किया , पूर्वांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव कुमार ओझा ने, भेंट किया, स्मृति चिन्ह एवं शाल

GRNewsBrodcost Amit Srivastava ki report
मीरजापुर। नवागत कमिश्नर विन्ध्याचल मंडल श्री बाल कृष्ण त्रिपाठी से वरिष्ठ संपादक -समीक्षक राजीव कुमार ओझा ने गत19 फरवरी 20250 को शिष्टाचार भेंट की ।श्री ओझा ने उनका ध्यान जनपद के प्रथम विधायक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित विजयानंद मिश्र के सम्मान मे निर्मित खैरा -सीखड़ संपर्क मार्ग का पुनर्निर्माण करने वाली कार्यदाई संस्था द्वारा मार्ग के दोनो छोर पर लगे पंडित विजयानंद मिश्र मार्ग का संकेतक बोर्ड तोड़े जाने और पूर्ववत न लगाने की ओर आकृष्ट कराया।श्री ओझा ने कालजयी पत्रकार -साहित्यकार पांडेय बेचन शर्मा के सम्मान मे स्थित पांडेय उग्र भवन एवं सभागार मे उग्र जी के व्यक्तित्व कृतित्व को रेखांकित करते परिचयात्मक भित्ति चित्र लगाए जाने की आवश्यकता बताई। शिष्टाचार वार्ता के समय मौजूद एडिशनल कमिश्नर डाक्टर विश्राम ने दोनों मामलों पर विस्तार से मंडलायुक्त श्री त्रिपाठी को जानकारी दी । कमिश्नर श्री त्रिपाठी ने दोनो मामलों का संज्ञान लेते हुए सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
शिष्टाचार भेंट के समय एडिशनल कमिश्नर डा.विश्राम, कवयित्री श्रीमती सारिका चौरसिया की उपस्थिति रही। शिष्टाचार भेंट के अवसर पर वरिष्ठ संपादक -समीक्षक श्री राजीव कुमार ओझा ने नवागत कमिश्नर को शाल, स्मृति चिन्ह भेंट किया, कवयित्री श्रीमती सारिका चौरसिया ने कमिश्नर एवं एडिशनल कमिश्नर को अपने कहानी संग्रह साम्राज्ञी की मानार्थ प्रति भेंट की।









